Goa Travel: गोवा भारत के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों से एक है। इसलिए गोवा का नाम लेते हैं ही मौज-मस्ती और धमाल करने का ख्याल आता है।
गोवा शहर अपनी बेहतरीन खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में फेमस है। गोवा में समुद्र की शीतल हवाएं और लहरें किसी भी सैलानी के मन को चंद मिनटों में अपना दीवाना बना लेती हैं।
गोवा में ऐसी कई बेहतरीन और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। खूबसूरत जगहों के अलावा गोवा में मौजूद 'द डी'मेलो हाउस' एक ऐसी जगह है जहां कोई भी पर्यटक दिन के उजाले में भी जाने से डरता है।
इस आर्टिकल में हम आपको द डी'मेलो हाउस की उस डरावनी कहानी के बारे में बताने रहे हैं, जिसके चलते शायद आप भी यहां घूमने के लिए कभी भी नहीं जाएंगे।
द डी'मेलो हाउस की डरावनी कहानी जानने से पहले इसका इतिहास जान लेते हैं। दरअसल, यह कहा जाता है कि द डी'मेलो हाउस का इतिहास भारत की आजादी से पहले का है। यह गोवा के सेंटिमेलो में स्थित है।
द डी'मेलो हाउस के बारे में लोगों का तथ्य है कि इस निर्माण पुर्तगाली शासन के दौरान बनाया गया था। माना जाता है कि इस हाउस में पुर्तगाली शासन के अधिकारी रहते थे। हालांकि, इसका निर्माण हाउस किस साल हुआ था, इसका कोई पुख्ता तारीख नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में मसूरी की इस जगह पर मौजूद हैं 50 हजार आत्माएं? दहशत में रहते हैं लोग
द डी'मेलो हाउस की की कहानी बहुत ही डरावनी है। यह हाउस गोवा की सबसे डरावनी जगहों से एक है। कहा जाता है कि इस हाउस की कहानी दो भाइयों से जुड़ी हुई है, जो कभी एक साथ इस हाउस में रहा करते थे। (भारत के भुतहा हिल स्टेशन)
द डी'मेलो हाउस को लेकर कहा जाता है कि एक दिन दोनों भाइयों में बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। तब से यह घर खाली हो गया और कुछ दिनों बाद इस घर से अजीबो-गरीब आवाजें आने लगी।
कहा जाता है कि द डी'मेलो हाउस घूमने कोई भी पर्यटक जा सकता है, लेकिन डर की वजह से यहां कोई भी नहीं जाता है। कई लोगों का मानना है कि सूरज ढलते ही इस घर से चिल्लाने और हंसने की आवाजें आने लगती हैं।
द डी'मेलो हाउस को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि यहां आत्माओं का वास हैं और जो भी इस घर के आसपास घूमने जाता है वो अजीब-अजीब हरकतें करने लगता है। यहां कई लोग दिन के उजाले में भी घूमने जाने से डरते हैं।
इसे भी पढ़ें: आखिर खैट पर्वत को परियों का देश क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की कहानी
गोवा ऐसी अन्य कई जगहें मौजूद हैं, जो बेहद ही डरावनी मानी जाती है। जैसे- इगोरचेम बांध के बारे में बोला जाता है कि आधी रात के बाद बेहद ही डरावनी आवाजें आने लगती हैं। (पटना की डरावनी जगहें)
जकनी बांध के बारे में बोला जाता है कि एक दिन यहां बच्चों से भरी स्कूल बस नीचे गिर गई और इस घटना में कोई भी नहीं बच पाया। इस दर्दनाक घटना के बाद कोई भी सूर्यास्त के बाद घूमने जाने की हिम्मत नहीं करता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-hauntedplacesingoa,travel-goa.in
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।