मसूरी उत्तराखंड में घूमे जाने वाली सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। मसूरी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की उंचाई पर मौजूद मसूरी एक से एक हसीन और अद्भुत जगहों के लिए जाना जाता है। मानसून और सर्दी के समय मसूरी की खूबसूरती चरम पर होती है।
लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि मसूरी की हसीन वादियों के बीच में एक ऐसी जगह है, जहां 50 हजार के आसपास आत्माएं बसती हैं, तो फिर आपका क्या जवाब होगा?
इस आर्टिकल में मसूरी की उस डरावनी जगह की कहानी बनाने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनने के बाद आप भी कुछ समय के लिए सोच में पड़ जाएंगे।
जिस डरावनी जगह की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं उस जगह का नाम लंबी देहर माइंस जिसे कई लोग लंबी देहर खदान के नाम से भी जानते हैं। मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद इस जगह की डरावनी कहानियां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कई बार कहनी सुनकर लोग दहसत में पड़ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी
लंबी देहर खदान की कहानी बेहद ही डरावनी है। यह खदान सिर्फ मसूरी ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की एक खौफनाक जगह है। कहा जाता है कि इस खदान में करीब 50 हजार मजदूर की मौत दर्दनाक तरीके से हो गई थी।
लोगों का मानना है कि खदान में गलत प्रक्रिया से माइनिंग की जाती जाती थी और एक दिन अचानक सभी मजदूर बीमार पड़ने लगे, बाद में मालूम चला कि सभी ने फेफड़े की समस्या के चलते दम तोड़ दिया। कहा जाता है कि सभी ने खून की उल्टियां की थी। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल फैल गया। (मसूरी में घूमने की बेस्ट जगहें)
लंबी देहर खदान की डरावनी करीब 1990 से जुड़ी हुई है। लोगों का मानना है कि अब यह दर्दनाक घटना हुई थी, तब आसपास का माहौल एकदम दरवान था। यहां अंग्रेज जबरन स्थानीय लोगों से खदान करवाते थे। जब 50 हजार मजदूर मर गए तब साल 1996 में इस खदान को बंद कर दिया गया। कहा जाता है कि जब से यह खदान बंद हुई उसके बाद से कभी नहीं खुली।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी
लंबी देहर खदान की डरावनी कहानियों में यहां से आने वाली चीखें भी शामिल हैं। खदान को लेकर कहा जाता है कि अचानक ही किसी-किसी की चीखें सुनाई देती हैं। कभी कोई मदद करने की तो कभी हंसने की आवाज आती रहती है। (उत्तराखंड में घूमने की 5 बेस्ट जगहें)
लंबी देहर खदान को लेकर यह माना जाता है कि यहां से सिर्फ पुरुष या औरत ही नहीं, बल्कि बच्चों की भी आवाज आती रहती है। लोगों के मुताबिक शाम होते ही इस खदान के आसपास कोई जाने की हिम्मत नहीं करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit:clubmahindra,uttarakhandjournal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।