What is Current Ticket And Tatkal Ticket: देशभर में करीब करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन का सफर काफी आसान माना जाता है। लोग लंबी दूरी के लिए ट्रेन में ही सफर करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। ट्रेन का अगर टिकट ना मिले, तो सारा प्लान ही खराब हो जाता है। आजकल कंफर्म टिकट मिलना किसी चैलेंज से कम नहीं है। अगर कंफर्म टिकट ना मिले, तो लोग तत्काल टिकट खरीदते हैं। आपने तत्काल टिकट के बारे में तो कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप करंट टिकट के बारे में जानते हैं?
करंट और तत्काल टिकट के बीच का अंतर बहुत कम ही लोगों को पता है। अगर आपने भी कभी करंट और तत्काल टिकट के बीच का फर्क नहीं सुना है, तो आज हम आपको बताएंगे, दोनों में क्या फर्क है। आइए जानें, करंट टिकट और तत्काल टिकट में क्या अंतर होता है?
यह भी देखें-Tatkal Train Ticket Rules: तत्काल वेटिंग और कंफर्म टिकट को लेकर क्या है रेलवे का नियम, लेने से पहले जान लें
टिकट लेना हो चुका है मुश्किल
लगातार बढ़ती जनसंख्या के चलते ट्रेन का टिकट मिलना मुश्किल हो चुका है। टिकट की समस्या को देखते हुए, रेलवे विभाग ने यात्रियों को कई तरह की यात्रा टिकट के विकल्प दिए हुए हैं। इन्हीं में से एक प्रकार की टिकट हैं तत्काल टिकट और करंट टिकट।
तत्काल टिकट क्या है?
कई बार ऐसी इमरजेंसी आ जाती है, जिसके चलते किसी दूसरे शहर में रवाना होने के लिए ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में तत्काल टिकट लेकर लोग सफर करते हैं। तत्काल टिकट के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। तत्काल टिकट के निर्धारित समय से 24 घंटे पहले लेना पड़ता है। रोजाना तत्काल टिकट का काउंटर एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे खुलता है।
करंट टिकट क्या होता है?
बहुत कम लोग करंट टिकट के बारे में जानते हैं। करंट टिकट को लेकर भी रेलवे ने कुछ नियम तय किए हुए हैं। यह तत्काल टिकट से बिल्कुल अलग होती है। करंट टिकट यात्रा से कुछ घंटे पहले ही मिलता है। अगर आपको इमरजेंसी में कहीं जाना है, तो आप तत्काल टिकट की जगह करंट टिकट बनवा सकते हैं। यह तभी होता है, जब ट्रेन में सीट खाली हों। इस टिकट को आप टिकट काउंटर पर या फिर TTE (ट्रेन टिकट एग्जामिनर) से ट्रेन के अंदर भी बनवा सकते हैं। करंट टिकट यात्रा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक मिलती है। हालांकि, सीट का खाली होना बहुत ही जरूरी है।
यह भी देखें- मिनटों में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, मिलेगी कंफर्म टिकट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों