इस समय गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। लेकिन बच्चे ही हैं, जो इस गर्मी में भी घूमना चाहते हैं। गर्मियों की छुट्टियां कई स्कूलों में शुरू हो गई हैं। ऐसे में बच्चे बाहर कहीं घूमने जाना चाहते हैं। इस तपते मौसम में माता-पिता बच्चों को घुमाने के लिए वॉटर पार्क ले जाते हैं। लेकिन यहां आपको बड़ा खर्चा करना पड़ता है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रति व्यक्ति वॉटर पार्क में एंट्री के लिए लगभग 1000 से 1500 रुपये देने पड़ते हैं। अगर आप बिना खर्चे के किसी मस्ती भरी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो वॉटर पार्क की जगह बच्चों को झरना घुमाने ले जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम पुणे के पास कुछ फेमस झरनों के बारे में बताएंगे। यहां आप बच्चों के साथ एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
पुणे के पास स्थित इस झरने पर भी आप बच्चों के साथ जा सकते हैं। यहां आप देखेंगे कि झरने के नीचे एक छोटा सा तालाब बना हुआ है। यहां घंटों तक आप बच्चों के साथ पानी में खेल सकते हैं। भाजे फॉल्स रैपलिंग के लिए भी एक बेहतरीन जगह मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें- ये पांच चीजें पुणे को बनाती हैं घूमने के लिए बेस्ट प्लेस
ताम्हिणी के खूबसूरत पहाड़ और ऊंचाई से गिरता झरना घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप घंटो तक पानी में पैर डालकर बैठ सकते हैं। दूर-दूर तक हरियाली से घिरी ये जगह पुणे के पास सबसे सुंदर जगह है। वीकेंड पर बच्चों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए आप अपने ट्रैवल लिस्ट में इस जगह को रख सकते हैं। यहां रास्ते में आपको कई बड़े और छोटे झरने भी देखने को मिलेंगे। बच्चों के लिए तो यह जगह मानो स्वर्ग के सामान है।
इसे भी पढ़ें: भारत में मौजूद है एक ऐसा आइलैंड जहां जा कर कोई वापस नहीं आ पाता
अगर बच्चों के साथ लंबी सड़क यात्रा पर जाने का प्लान है, तो आप यहां जा सकते हैं। ठोकरवाड़ी बांध का मार्ग सबसे अच्छा माना जाता है। यहां सड़क से गुजरते हुए आपको छोटे-छोटे बहुत सारे झरने देखने को मिलेंगे। हालांकि, इस झरने पर जाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति लगभग 100 रुपये का भुगतान करना होगा। लेकिन यह वाटर पार्क से तो सस्ता ही है। यदि आप सेल्फी क्लिक करना पसंद करते हैं, तो यहां आपको बेहतरीन सेल्फी स्पॉट मिलेंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik, ss_trekkers_insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।