herzindagi
india have world's dangerous island sentinel ()

भारत में मौजूद है एक ऐसा आइलैंड जहां जा कर कोई वापिस नहीं आ पाता

भारत में कई आइलैंड हैं, मगर एक आइलैंड ऐसा है जहां कोई एक बार जाता है तो वापिस नहीं लौट पाता। आइए जानते हैं इस आइलैंड के बारे में। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-19, 20:03 IST

एक बार जरा सोच कर देखिए कि इस आधुनिक युग में आपको बिना बिजली, मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट के रहने को कह दिया जाए तो आप कैसे रहेंगी। शायद आप यही सोच रही होंगी कि ऐसी जगह कोई इंसान तो रह ही नहीं सकता है। मगर आपको यह जान कर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसी जगह है जहां आज भी न तो तकनीक पहुंच सकी है और न ही वहां आधुनिकता की कोई निशानी नजर आती है। इसे भी चौकाने वाली बात तो यह है कि यहां के लोगों को इन सभी चीजों की जानकारी तक नहीं है और वह अपनी एक अलग दुनिया में बेहद खुश हैं। 

Read More: लाइफपार्टनर के साथ बिताना चाहते हों कुछ खास पल तो खरीद लें ये Private Island

india have world's dangerous island sentinel ()

Image Courtesy: youtube 

यह जगह एक आइलैंड है और यह आइलैंड भारत में ही मौजूद है। जी हां, भारत के अंडमान में एक ऐसा आइलैंड मौजूद है, जहां पर दुनिया की सबसे खूंखार और रेयर प्रजाती के आदिवासी रहते हैं। यह आदिवासी बिलकुल वैसे ही हैं जैसे हिस्‍ट्री के किताबों में आपने पढ़ा था। यह न तो कपड़े पहनते हैं और न ही इनकी लाइफस्‍टाइल में कोई ऐसी चीज शामिल है जो एक आम मनुष्‍य की लाइफ में होती है। इसी वजह से यह लोग आम मनुष्‍यों से नफरत करते हैं और धोखे से भी इनके बीच कोई आम आदमी फंस जाता है तो उसे वे जिंदा वापिस नहीं आने देते हैं। 

इंडियन ओशियन पर बसे इस आइलैंड का नाम सेंटिनल आइलैंड है और यहां पर सेंटिनलीज जनजाति के लोग रहते हैं। आधुनिक मानव सभ्‍यता से यहां के लोगों का कोई भी लेना देना नहीं है। ऐसा नहीं कि आप लोगों ने इस आइलैंड पर कभी पहुंचने की कोशिश नहीं की हो। ऐसा कई बार हुआ है मगर जितनी बार भी यहां पर किसी ने पहुंचने की कोशिश की उसे मार दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश काल में अंडमान निकोबार आइलैंड्स की कैपिटल पोर्ट ब्‍लेयर पर बनी जेल में कई कैदियों को काला पानी की सजा दी जाती थी। एक बार इस जेल से किसी तरह भगकर एक कैदी गलती से इस आइलैंड पर पहुंच गया। इस आइलैंड पर पहुंचने के बाद यहां के लोगों ने उसे मार दिया। ऐसा ही सन 1981 में हुआ जब एक भटकती हुई नाव इस आइलैंड पर पहुंची तो नाव पर बैठे लोगों को आइलैंड पर मौजूद कुछ लोग तीर कमान और भाले लकर उन्‍हें मारने लगे। मगर वह किसी तरह इससे बचकर निकल गए। इस घटना के बाद कई लोगों ने वहां जाने की कोशिश की मगर या तो लोग वहां पहुंच नहीं पाए या फिर वहां से जिंदा वापिस नहीं आए। 

india have world's dangerous island sentinel ()

Image Courtesy: youtube 

वर्ष 2004 में जब भारत में सुनामी आई तो सरकार ने इस आइलैंड के लोगों की हालत जानने की कोशिश की इसके लिए सेना के एक हेलिकॉप्‍टर को आइलैंड में भेजा गया। जैसे ही हेलिकॉप्‍टर आइलैंड के नजदीक पहुंचा वहां के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान दो फिशरमैन पानी के रास्‍ते वहां पहुंच गए तो इन लोगों ने उन्‍हें भी नहीं छोड़ा। वैसे इस आइलैंड की कुछ हवाई तस्‍वीरें ली गई हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोग आज भी केवल जानवरों के शिकार पर निर्भर हैं। इतना ही नहीं यह लोग कुछ भी नहीं पहनते।  

 

 एक रिपोर्ट के अनुसार आदिवासियों की यह जनजाती सबसे पुरानी है और इस आइलैंड पर यह लोग 60 हजार वर्षों से इसी तरह रह रहे हैं। इनके लिए बाहर कि दुनिया एक दूसरे प्‍लानेट की तरह है। आज भी जब इस आइलैंड के आसपास से प्‍लेन या हैलीकॉप्‍टर गुजरता है तो यह लोग उसे तीरों में आग लगाकर मारते हैं। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।