port blair neil north bay ross island irctc tour packages from delhi

IRCTC का नया धमाका; दिल्ली से बस इतने में घूम आएं 5 खूबसूरत शहर, पैकेज देख तुरंत बैग कर लेंगी पैक

आज के समय में देश, घूमना हो या विदेश यात्रा का तैयारी आपको पहले ही करनी होती है। अगर विदेश घूमने का बात करें, तो यहां जाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बजट, प्लानिंग और अनजान देश की जानकारी नहीं होने की वजह से कई लोग इस सपने को पूरा नहीं कर पाते।
Editorial
Updated:- 2025-12-31, 15:11 IST

दिल्ली से अक्सर रेलवे की तरफ से कुछ ऐसे टूर पैकेज लाइव होते हैं, जिसमें आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए सुविधाएं दी गई है। खास बात यह है कि इन पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलती है, इसलिए यात्रा में आपको परेशानी भी नहीं होती है। इन पैकेज में फ्लाइट टिकट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, साइटसीइंग और कई बार खाने की सुविधा भी शामिल होती है। साथ ही भाषा की दिक्कत हो या नई जगहों को समझने की उलझन हो तो गाइड हर कदम पर आपकी मदद भी कर देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 21 फरवरी 2026 को हो रही है।
  • पैकेज में आपको नील, नॉर्थ बे आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर और रॉस आइलैंड घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम AMAZING ANDAMAN EX DELHI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • होटल- 3 स्टार होटल में रात गुजार पाएंगी।

इसे भी पढ़ें- साल 2026 को खास बनाने के लिए यहां देखें 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज, अभी से बुक कर लें वरना नहीं मिलेगा मौका

port blair neil north bay ross island irctc tour packages from delhi1

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 77,500 रुपये है। यह आपको ज्यादा लग सकता है। लेकिन 2 लोग साथ में यात्रा करते हैं, तो बजट कम है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 59,900 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 57,900 रुपये है।
  • आप यात्रा में बच्चों को भी साथ ले जा सकती हैं। बच्चों के लिए पैकेज फीस 50,900 रुपये है।
  • भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC 2026 Tour Package: जनवरी में माता वैष्णो के दर्शन का प्लान बना रहे लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, 8 हजार में खाना-पीना और रहना सब मिल रहा है

port blair neil north bay ross island irctc tour packages from delhi2

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • एयर इंडिया एयरलाइंस से यात्रा कर पाएंगी।
  • 5 दिनों तक होटल में रात गुजारने का खर्च शामिल है।
  • आने-जाने की दोनों फ्लाइट का खर्च शामिल है।
  • होटल में भोजन - 5 नाश्ते और 5 डिनर मिलेगा।
  • पोर्ट ब्लेयर - नील - हैवलॉक - पोर्ट ब्लेयर क्रूज से सफर करेंगी।
  • फेरी टिकट का खर्च भी शामिल है।
  • यात्रा बीमा मिलेगा।
  • जीएसटी और अन्य सभी लागू कर फीस में शामिल है।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।