herzindagi
visit in shoja himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो इस खास जगह पर जाना न भूलें

हिमाचल प्रदेश में स्थित ये जगह अपनी शानदार घाटियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए फेमस है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-16, 20:54 IST

हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी है, जिसके बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी खास जगह के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार ट्रिप प्लान जरूर करना चाहिए।

ये जगह सबसे शांत और भीड़-भाड़ से अलग है। पहाड़ों के बीच अगर आपको अकेले समय बिताने का मौका मिले, तो आपको ये मौका नहीं छोड़ना चाहिए। प्रकृति प्रेमियों को एक बार यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। 

कैसे पहुंचे शोजा

himachal pradesh

  • अगर आप शोजा आना चाहते हैं तो ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं। शोजा से नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है। यहां के लिए आपको पठानकोट से ट्रेन मिलेगी।
  • इसके अलावा अगर आप बस से आ रहे हैं, तो कुल्लू से आपको शोजा के लिए सीधी बस मिल  जाएगी। कुल्लू के लिए सीधी बस आपको नई दिल्ली, पठानकोट और चंडीगढ़ जैसे शहरों से आसानी से मिल जाएगी। 
  • फ्लाइट के जरिए कैसे पहुंचे- अगर आप हवाई मार्ग से यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, कुल्लू-मनाली में स्थित भुंतर हवाई अड्डे तक फ्लाइट ले सकते हैं। यह शोजा से लगभग 8 किलोमीटर दूर गांव है। इसके बाद आप यहां से बस या कैब लेकर शोजा आ सकते हैं।  (सस्ते में प्लान करें कन्याकुमारी ट्रिप)

सेरोलसर झील (Serolsar Lake) 

Serolsar Lake

शोजा में स्थित सेरोलसर झील को देखने के बाद आपको भी अहसास होगा कि हिमाचल प्रदेश की इस जगह पर जाना आप कैसे भूल गए। यहां जाने के लिए आपको शोजा से जलोड़ी जाना होगा। इसके बीच  लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है। यह जगह समुद्र तल से लगभग 10500 फीट ऊंचाई पर स्थित है। इस झील की खासियत यह है कि 1 किमी तक फैले इस झील के चारों तरफ बड़े-बड़े पेड़ हैं, जो इसे और ज्यादा खुबसुरत बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- भारत के किस शहर को कहते हैं वाइन कैपिटल और क्यों, जानें यहां

 

तीर्थन घाटी घूमने जा सकते हैं

shoja himachal pradesh

शोजा से 22 किमी की दूरी पर स्थित तीर्थन घाटी शांत मनमोहक वातावरण देती है। अकेले वक्त बिताने के लिए आप यहां जा सकते हैं। यहां आप जिभी और गंदा गुशैनी घूमने जा सकते हैं, इसके अलावा मछली पकड़ने के लिए भी ये जगह बेस्ट मानी जाती है। 

इसे भी पढ़ें- बाली में घूमने पर आएगा बस 20 हजार खर्चा, कम बजट में इस तरह करें ट्रिप प्लान

घूमने का सबसे अच्छा समय

ऊंचाई पर होने की वजह से शोजा में पूरे साल मौसम अच्छा रहता है। इसलिए आप यहां कभी भी आने का प्लान बना सकते हैं। जून के महीनों में यहां पहाड़ों पर खिलने वाले फूल आपका मन मोह लेंगे। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।