Wine Capital of India: भारत का वो शहर जो वाइन कैपिटल के नाम से जाना जाता है, वह नासिक है। दरअसल, यहां शराब बनाने का काम काफी पहले से होता रहा है। पर, खासतौर पर इसे पिछले डेढ़ दशक में भारत की वाइन राजधानी के रूप में देखा गया है। बता दें, नासिक, मुंबई से लगभग 100 मील दूर उत्तर पूर्व में स्थित है। इस शहर का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। माना जाता है कि पौराणिक समय में महासागरों का मंथन नासिक में ही किया गया था। सालों पहले इसी जगह पर सोमरस नामक अमृत गिरा था। आज इस शहर में 52 वाइनरी हैं, जिसे चलाने के लिए कई एकड़ जमीन में अंगूर की खेती की जाती है। इसी के साथ आइए जानते हैं आखिर नासिक को भारत का ''वाइन कैपिटल'' क्यों कहा जाता है।
भारत में बनने वाली वाइन का एक बड़ा हिस्सा नासिक में है। आपको बता दें, इस शहर में कुल 52 वाइनरी हैं। इसे चलाने के लिए 8000 एकड़ की जमीन पर अंगूर की खेती की जाती है। दरअसल इसकी एक वजह वहां की अनुकूल जलवायु भी है। नासिक में गर्म और शुष्क मौसम होता है, जो वाइन अंगूरों के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। वाइन अंगूरों की खेती के लिए वहां की मिट्टी भी काफी उपजाऊ है। यहा कारण है कि नासिक में अंगूर की खेती बड़े पैमाने पर होती है और वहां मौजूद वाइनरी को भी वाइन बनाने के लिए अंगूर मिल जाते हैं। असल में भारत में वाइन उत्पादन का मुख्य केंद्र नासिक है। इसलिए इसे वाइन कैपिटल के नाम से जाना जाता है।(जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारे)
इसे भी पढ़ें- देवताओं ने अपने हाथों से बनाई थी भारत की यह झील, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
अंगूर की जबरदस्त खेती के पीछे नासिक की जलवायु और इसकी मिट्टी का हाथ है। यहां गर्म और शुष्क मौसम होता है, जो अंगूर की खेती को आसान बनाता है। इसके अलावा, यहां की मिट्टी में रेड लैटराइट की प्रचुरता होती है। साथ ही, नासिक की ड्रेनेज सिस्टम भी बढ़िया है, जो पानी की आवश्यकताओं की पूर्ती करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 1999 में ही नासिक में पहली वाइनरी सुला वाइनयार्ड्स खोली गई थी।(देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका)
इसे भी पढ़ें- यहां बना है हैरी पॉटर थीम वाला अपार्टमेंट, क्या आप नहीं रहना चाहेंगे यहां
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।