herzindagi
M.F. Husain Untitled Gram Yatra

100 करोड़ में बिकी MF Hussain की Gram Yatra Painting, भारत की सबसे महंगी पेंटिंग में शामिल; जानें इसकी खासियत

मशहूर भारतीय चित्रकार M.F. Husain की ग्राम यात्रा भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पेंटिंग बन गई है। इससे पहले सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग का रिकॉर्ड अमृता शेरगिल की 'द स्टोरी टेलर' के नाम था। नीचे लेख में जानिए पेंटिंग की खासियत-
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 15:14 IST

M.F. Husain Kala Gram Painting: मशहूर भारतीय कलाकार मकबूल फिदा हुसैन की एक बेहद खास पेंटिंग ने कला की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। उनकी 1954 में बनाई गई पेंटिंग Untitled (Gram Yatra) न्यूयॉर्क में हुई एक नीलामी में लगभग 118 करोड़ रुपये में बिकी है। इस कीमत के साथ ही यह भारत की सबसे महंगी पेंटिंग की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस पेंटिंग को बने हुए 70 साल हो चुके हैं और लोगों को इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। अब ऐसे में जब इसकी नीलामी हुई तो पूरी दुनिया के कला प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। चलिए नीचे लेख में जानते हैं ग्राम यात्रा पेंटिंग में की क्या है खासियत-

क्या है 'ग्राम यात्रा' पेंटिंग और कितने में हुई इसकी नीलामी?

gram yatra painting price

एम.एफ. हुसैन ने यह पेंटिंग साल 1954 में बनाई थी। हाल ही में न्यूयॉर्क के मशहूर नीलामी घर क्रिस्टीज ने इसे नीलामी के लिए रखा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे भारत की मशहूर कला संरक्षक किरण नादर ने अपने म्यूजियम के लिए खरीदा है। इससे पहले सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग का रिकॉर्ड अमृता शेरगिल की 'द स्टोरी टेलर' के नाम था, जिसे पछाड़ते हुए अब हुसैन की यह पेंटिंग टॉप पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें- मोनालिसा सिर्फ शुरुआत! ये हैं वो 5 पेंटिंग जिनकी कीमत में खरीद सकते हैं पूरा आइलैंड, जानें नाम

ग्राम कला पेंटिंग की खास विशेषताएं

विशाल आकार- यह पेंटिंग काफी बड़ी है, जिसकी लंबाई लगभग 14 फीट है। इतने बड़े आकार की पेंटिंग को म्यूरल कहा जाता है।

ग्रामीण भारत का चित्रण- जैसा कि इसके नाम 'ग्राम यात्रा' से पता चलता है, इसमें भारत के गांवों की आत्मा को दिखाया गया है।  इसमें बैलगाड़ी, कुएं से पानी भरती महिलाएं और ग्रामीण जीवन के 13 अलग-अलग दृश्यों को एक साथ पिरोया गया है।

ऐतिहासिक सफर- 1954 में बनने के बाद इसे एक नॉर्वेजियन डॉक्टर ने खरीदा था। दशकों तक यह पेंटिंग नॉर्वे के एक अस्पताल में लगी रही और दुनिया को इसके बारे में ज्यादा पता नहीं था।

क्यों है यह पेंटिंग इतनी महंगी?

mf hussain gram yatra

एम.एफ. हुसैन को अक्सर भारत का पिकासो कहा जाता है। उनकी यह पेंटिंग उस समय की है जब भारत आजाद हुआ था और कलाकार देश की मिट्टी की खुशबू को कैनवास पर उतार रहे थे।

इस पेंटिंग में इस्तेमाल किए गए चटकीले रंग और रेखाएं हुसैन की खास पहचान हैं। इसके अलावा, इसका दशकों बाद मिलना और इसकी कंडीशन का बिल्कुल सही होना इसे बेशकीमती बनाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं डॉलर की वजह से कैसे बढ़ती है सोने की कीमत? यहां आसान भाषा में समझिए पूरा लॉजिक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik


 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।