देशभर में ऐसी कई झील है जिसे मनुष्यों द्वारा बनाया गया है। लेकिन भारत में एक ऐसी झील है, जिसे देवताओं द्वारा अपने हाथों से बनाया गया है। माना जाता है कि देवताओं ने मिलकर अपने नाखूनों से खोदकर इस झील का निर्माण किया था। इस झील को लेकर अलग-अलग कहानियां मौजूद है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस झील से जुड़े रहस्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कहां बनाई गई है यह झील
राजस्थान के माउंट अबू में स्थित बड़ी लेक को लेकर ऐसी कहानियं प्रचलित है कि यह देवताओं द्वारा निर्मित है। यह एक मीठे पानी की झील है, जो राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू में पड़ती है। इस झील पर लोग सनसेट देखने के लिए आते हैं, क्योंकि सूर्य का साफ नजारा इस जगह से नजर आता है।
साथ ही, सूर्यास्त के समय आसमान में बादलों का नजारा देखकर ऐसा लगता है मानों आप स्वर्ग में हैं।इस झील को चारों तरफ अरावली पर्वत के बीच में बनाया गया है। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।
इस झील का नाम नक्की क्यों पड़ा
ऐसा कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने मिलकर अपने नाखूनों से खोदकर बनाया था , इसलिए इसका नाम नक्की झील रखा गया है। पहले इस झील का का नख की झील था, लेकिन समय बदलने के साथ इसका नाम नक्की में बदल गया। इसके सिवा इसे लेकर एक और कहानी बताई जाती है।(इन 5 बीचेज की खूबसूरती का लीजिए मजा)
यहां रहने वाले लोगों का यह भी मानना है कि यहां के स्थानीय राजा अपनी बेटी की शादी करवाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी। राजा ने कहा था कि जो भी इस झील को एक रात में बनाएगा, उसकी शादी वह अपनी बेटी से करवा देंगे। यह झील ढाई किलोमीटर में बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें- यहां स्थित है विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, इसे बनाने में लगे थे कई साल
झील की खासियत
इस झील पर आपको एक साथ कई चीजें करने का मौका मिलेगा। जैसे आप यहां बोटिंग कर सकते हैं, झील के पास एक गार्डन है, जहां बैठकर आप सनसेट का नजारा देख सकते हैं। साथ ही, झील के करीब ही एक मार्केट है, जहां राजस्थान और गुजरात में बनी हुई वस्तुएं खूब मिलती है।
इसे भी पढ़ें- देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका
कैसे पहुंचे?
माउंट आबू तक आप ट्रेन, सड़क और हवाई मार्ग से पहुंच सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको उदयपुर के लिए ट्रेन और फ्लाइट लेना होगा। उदयपुर से माउंट आबू के बीच 185 किलाेमीटर दूरी है। उदयपुर से आप माउंट आबू के लिए स्कूटी भी रेंट पर ले सकते हैं।
मात्र 400 से 500 रुपये में आपको यह मिल जाएगी। साथ ही, यहां बस और टैक्सी की सुविधाएं भी उपलब्ध है। अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो सबसे नजदीक स्टेशन आबू रोड है। यह माउंट आबू से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों