herzindagi
yarada beach unexplored main

भारत के इन 5 Beaches की कुदरती खूबसूरती का लीजिए मजा

अगर आप शहर से भीड़भाड़ से दूर से शांत समुद्री बीचेज पर रिलैक्स करना चाहती हैं तो भारत के इन 5 बीचेस की सैर पर जरूर जाएं। 
Editorial
Updated:- 2019-10-23, 19:03 IST

समंदर की बड़ी-बड़ी लहरों को करीब से देखने और समुद्र तटों पर घूमने का मजा ही कुछ और है। इस मामले में गोवा सबसे ऊपर रहता है। लंबे वक्त से यह सैलानियों की बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। यहां के खूबसूरत लैंडस्केप्स, दूर-दूर तक फैली हरियाली, लोगों की मौजमस्ती और यहां की संस्कृति, ये सभी चीजें यहां आने वालों के दिल को छू लेती हैं। यहां काफी ज्यादा चहल-पहल देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप इस बार गोवा की बजाय देश के ऐसे समुद्री तटों की सैर करना चाहती हैं जहां भीड़भाड़ नहीं है और हर तरफ शांति छाई हुई है तो तो आज हम आपको भारत के ऐसे ही 5 खूबसूरत बीचेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का कालापत्थर बीच

kalapathar beach

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कालापत्थर बीच में आपको दूर-दूर तक हरे रंग का पानी नजर आता है। यहां के हरे-भरे जंगलों को निहारना आंखों को सुकून देता है। इसके साथ ही यहां काले रंग की बड़ी-बड़े चट्टानें भी नजर आती हैं। 

इसे भी पढ़ें: ताज महल ही नहीं बल्कि ये इमारतें भी हैं सच्चे प्यार की निशानी, जानें 

आंध्र प्रदेश का यारादा बीच

yarada beach beautiful

यारादा बीच दूर तक फैला नीला आकाश और समंदर की बड़ी-बड़ी लहरें आपके मन को उत्साह से भर देती है। यहां पर बहुत भीड़-भाड़ नजर नहीं आती, इसीलिए आप यहां फुर्सत के पल बिता सकती हैं और आराम से इस इलाके को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां सूरज की रोशनी पड़ती है तो यह जगह सुनहरी सी नजर आने लगती है। अपनी इसी खूबसूरती की वजह से इसे गोल्डन बीच भी कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड योगा कैपिटल ऋषिकेश में लीजिए इन 10 दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा

कर्नाटक का माल्पे बीच

 

 

 

View this post on Instagram

That's how you wait for a wave to come and splash on you. . . . #malpe #malpebeach #stmarysisland #nammakarnataka #nammakarnatakaclicks #nammakarnatakaphotographers #nammakarnatakapictures #karnataka #karnataka_focus #karnataka_ig #karnatakafocus #karnatakatourism #karnatakaphotographers #karnatakapictures #karnatakastreets #karnatakadiaries #karnataka_one #karnatakaphotographershub #travelkarnataka #explorekarnataka #incrediblekarnataka

A post shared by Sathwik (@__sathwik.__) onMar 27, 2019 at 8:58am PDT

यह बीच भी देश के सबसे सुकून देने वाले बीचेस में से एक है। यहां का साफ-सुथरा पानी और खूबसूरत लोकेशन हर सैलानी को आकर्षित करती है। यहां से 15 किमी की दूरी पर एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम है सैंट मैरीज आइलैंड। यह इलाका बड़ी-बड़ी बसाल्ट चट्टानों के लिए मशहूर है। यहां नारियल के पेड़ भी बहुत ज्यादा नजर आते हैं, इसीलिए इसे कोकोनट आईलैंड भी कहा जाता है। अक्टूबर से दिसंबर तक का समय यहां घूमने के लिए परफेक्ट है। 

 

उड़ीसा का तालासारी बीच

 

 

 

View this post on Instagram

#dusk#beachside#talasaribeach#balasar #orissa#borderofWB

A post shared by Rumoni Ghosh (@rum_gsh) onSep 17, 2019 at 1:43am PDT

देश के सबसे खूबसूरत बीचेस में शुमार किया जाता है उड़ीसा का तालासारी बीच। यहां आपको दूर-दूर तक ताड़ और नारियल के पेड़ और समंदर की विशाल लहरें नजर आएंगी। यहां का नाम तालासारी यहां के ताड़ के पेड़ों की वजह से ही पड़ा। ताला का शाब्दिक अर्थ ताड़ है और सारी का अर्थ है पंक्ति। यह इलाका दीघा के पास होने की वजह से बंगाल से भी बहुत से सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं।  

 

महाराष्ट्र का काशिद बीच

kashid serene beaches of india

अगर आप मुंबई में रहती हैं तो यहां समुद्री तटों की कमी नहीं है। लेकिन मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर शांति इलाके में जाकर अगर आप फुर्सत के पल बिताना चाहती हैं तो वीकेंड टूर के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह इलाका ना सिर्फ शहर के शोर-शराबे से दूर है, बल्कि यह इलाके के सबसे साफ-सुथरे बीचेज में से एक है। यहां आपको दूर-दूर तक नीला पानी और सफेद रंग की रेत नजर आएगी। नीले रंग के पानी पर जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।