अगर आपको वॉटरफॉल्स देखना पसंद है और आप मुंबई घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो आप मुंबई के पास के देवकुंड जाने की प्लानिंग कर सकती हैं। पश्चिमी घाट की सहयाद्रि रेंज में ये वॉटफॉल शहर की भीड़भाड़ से दूर है और यहां आने पर आपको पूरी तरह से रिलैक्स फील होगा। मुंबई से नजदीक होने की वजह से यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है। मुंबई से दो घंटे में आप इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर पहुंच सकती हैं। इसके लिए आपको भीरा गांव पहुंचने की जरूरत होगी। हरी-भरी वादियों वाले रास्ते से होते हुए आप यहां आसानी से पहुंच सकती हैं। देवकुंड की खासियत यह है कि यहां साल के 12 महीने पानी बहता रहता है और इसी वजह से पिकनिक मनाने या परिवार के साथ घूमने के लिए यह जगह पूरी तरह से मुफीद है। अगर आप पहली बार देवकुंड का रुख कर रही हैं तो यहां लोकल गाइड की भी मदद ले सकते हैं, जो 300-400 रुपये तक चार्ज करते हैं। यहां आने वाले बहुत से सैलानी एक या दो दिन के लिए स्टे करना भी पसंद करते हैं। यहां जाने की प्लानिंग करते हुए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि यहां की सैर को यादगार बनाया जा सके।
इसे जरूर पढ़ें: घर-परिवार के साथ करें इन 5 ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स की सैर
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
अगर आपको वैकेशन पर जाना और ट्रेवलिंग से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ना पसंद है तो रेगुलर अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें HerZindagi, यहां आपको ट्रेवल आसान बनाने के लिए उपयोगी टिप्स के साथ डेस्टिनेशन्स के बारे में रोचक जानकारी मिलती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।