herzindagi
africa lake  kariba is worlds largest manmade lake

यहां स्थित है विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, इसे बनाने में लगे थे कई साल

दुनिया भर में एसी कई झील है जिसका निर्माण मनुष्यों द्वारा किया गया है। लेकिन इन झीलों को देखने के बाद ऐसा अहसास नहीं होता कि यह मानव निर्मित झील हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-09, 10:00 IST

करिबा नाम से फेमस एक झील जो वॉल्यूम यानी आयतन के हिसाब से सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। यहां अक्सर पर्यटक शांति का अहसास लेने आते हैं। इसके शांत तटों पर आने वाले पर्यटक अक्सर क्षेत्र की शांति से अपनी सारी परेशानियां भूल जाते हैं।

यह जगह सफारी के लिए भी जानी जाती है। क्योंकि आपको यहां तरह-तरह के जानवर देखने को मिलेंगे। इसके सिवा आप इस झील में मछली पकड़ने का अवसर और हाउसबोट से शानदार सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आप जमीन और पानी दोनों ही जानवरों की प्रजातियों को एक साथ देख पाएंगे। 

कहां स्थित यह झील

kariba lake

करिबा झील दक्षिणी अफ्रीका में स्थित है। इसका पानी ज़ाम्बिया और जिम्बाब्वे के बीच सीमा पर लगभग एक तिहाई हिस्से से गुजरता है। इसके बाद यह इसका पानी ज़ांबेज़ी की संकीर्ण घाटियों में फैल जाता है, जो अफ्रीका की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। साल 1958 और 1963 के बीच करीबा बांध की वजह से झील में पानी की मात्रा बढ़ गई थी, जिससे ज़ांबेज़ी नदी पर बाढ़ आ गई थी।

इसे भी पढ़ें-  देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका 

इतने हिस्से में फैली है करीबा झील

यह झील 223 किलोमीटर यानी 139 मील से अधिक लंबी और  40 किलोमीटर की अधिक चौड़ाई में बनाई गई है। झील की गहराई 29 मीटर यानी 95 फीट है।  इस हिसाब से ही इस झील को दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें- इंडिया की ये 5 झीलें जहां आप अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहेंगी

 

करिबा झील का निर्माण

इसका निर्माण साल 1950 से 1960 के बीच हुआ था। इसे बनाने में कुल 5 साल लग गए थे। इस झील को बनाने का कार्य ज़ांबेज़ी पर करिबा बांध बनाने की वजह से किया गया था। इसे बनाने का उद्देश्य जाम्बिया-जिम्बाब्वे के किनारों तक उद्योग के लिए जलविद्युत ऊर्जा बनाना था। (इन 5 बीचेज की खूबसूरती का लीजिए मजा)

यह जगह दक्षिणी अफ्रीका के सबसे असाधारण स्थलों में से एक है। इस जगह पर आपको कई  तरह की सुंदर पहाड़ियां भी देखने को मिलेंगी। (समुद्र में देखना चाहते हैं सितारे, तो बनाएं इस बीच पर जाने का प्लान)

झील की खासियत 

kariba lake famous

इस झील में कई तरह की मछलियां लाई गई हैं। इसके सिवा यहां आप नील मगरमच्छ और दरियाई घोड़े भी देख सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में हाथी और शेर, चीता, तेंदुआ, भैंस और मछली ईगल बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Insta, Youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।