
First Indian woman Taekwondo Asia Rank 1: अगर किसी को पाने की चाह रख लें, तो वह मंजिल दूर नहीं होता, इस कहावत को अरुणाचल प्रदेश की रूपा बायर ने सच कर दिखाया है। रूपा, वियतनाम के दनांग में 8 एशियाई ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं। बता दें कि रूपा वह खिलाड़ी हैं, जो साल 2023 में एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाईं थीं, क्योंकि चीन ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया था। वर्तमान में रूपा बायर, भारत की अग्रणी ताइक्वांडो एथलीट में वर्ल्ड रैंक 6 और एशिया रैंक 1 हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गई है। चलिए जानते हैं कौन है रूपा बायर?

रूपा बायर मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के गांव सिप्पी की रहने वाली हैं। बचपन में पिता को खोने और आर्थिक तंगी जैसी चुनौतियों का सामना किया। रूपा ने शुरुआत में कराटे सीखा, लेकिन बाद में उन्होंने ताइक्वांडो को अपना करियर चुना क्योंकि उन्हें लगा कि इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की अधिक संभावनाएं हैं।
इसे भी पढ़ें- -30 डिग्री, बर्फीले तूफान और... 18 साल की काम्या ने रचा इतिहास; अंटार्कटिका के साउथ पोल पर लहराया परचम
रूपा बायर मुख्य रूप से ताइक्वांडो के पूमसे वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं। हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार, वह एशियाई रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। इसके साथ ही, वह विश्व रैंकिंग में 6वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने वियतनाम में आयोजित 8वीं एशियाई ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था, जो सीनियर व्यक्तिगत वर्ग में भारत का इस प्रतियोगिता में पहला पदक था।

एशियाई ताइक्वांडो में अपनी पहचान बनाने वाली रूपा का सफर संघर्ष भरा रहा। उन्हें 2023 में चीन में आयोजित एशियाई खेलों में हिस्सा लेने से वंचित रहना पड़ा था क्योंकि चीन ने प्रवेश नहीं दिया था। इस निराशा को अपनी ताकत बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक के बाद एक कई पदक जीते। बता दें कि उन्होंने क्रोएशिया ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और वर्ल्ड ताइक्वांडो प्रेसिडेंट कप जैसे कई आयोजनों में पदक अपने नाम किए।
इसे भी पढ़ें- India's Youngest Pilot: 18 साल की समायरा हुल्लूर ने आसमान छूकर रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे युवा कमर्शियल पायलटों में से एक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।