दुनिया भर में एक से एक होटल बनाए गए है, जिसका डिजाइन देखकर आपकी आंखे फटी रह जाएंगी। लेकिन कई ऐसे होटल्स भी हैं, जो आपकी फेवरेट फिल्म के आधार पर भी बनाए गए हैं। इस लिस्ट में एक नाम हैरी पॉटर से भी जुड़ा है। बहुत कम लोग होंगे, जिन्होंने फिल्म नहीं देखी होंगी।
हैरी पॉटर जादूगरों की दुनिया में काफ़ी मशहूर है, जिसे लगभग हर बच्चा जानता है और उसकी तरह ही जिंदगी जीना चाहता है। लेकिन यह फिल्म काल्पनिक है, इसलिए ऐसा सपना पूरा नहीं हो सकता। लेकिन भले ही आप वैसी जिंदगी नहीं जी सकते, लेकिन हैरी पॉटर की थीम वाले होटल में रात गुजारने का सपना तो पूरा कर ही सकते है।
यह बिल्कुल फिल्म में नजर आ रहे घर जैसे, जिसकी तस्वीरें देखने के बाद आप भी यहां रहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
यह जादुई दुनिया का सपनों वाला घर स्कॉटलैंड के केंद्र एडिनबर्ग में बनाया गया है। यह फैंसी अपार्टमेंट वाकई किसी सपने से कम नहीं है। इसी पूरी तरह से हैरी पॉटर थीम पर बनाया गया है। (होटल में चाहिए डिस्काउंट तो लें इन टिप्स की मदद)
यहां आपको एक मास्टर बेडरूम है जो हैरी पॉटर के ग्रिफिंडर डॉरमेट्री की तरह नजर आता है। यहां बिस्तर पर लेटने पर आपको अहसास होगा जैसे फिल्म की तरह मोमबत्तियां नजर आ रही हैं। साथ ही, कमरे में पुरानी किताबें, एक बड़ा सा मिरर, और हैरी पॉटर थीम की तरह सोने की तरह पीले और लाल रंग की सजावट की गई है।
इसे भी पढ़ें- Viral News: न टिकट, न होटल, ये कपल पिछले 5 साल से घूम रहा है दुनिया
यहां आपको ब्रिटिश लेखक जे.के. का डेस्क मिलेगा, जो उनका ही है। हैरी पॉटर में नजर आए जादूगर लड़के की कहानी लेखक जे.के. द्वारा ही लिखी गई है। जेके राउलिंग ने हैरी पॉटर की कुल 6 बुक लिखी है। कमरे में आपको हैरी पॉटर फिल्म में नजर आई चीजों के साथ-साथ एक किचन भी बनाया गया है, जो बिलकुल फिल्म की तरह ही है।
इसके अलावा एक एक छोटा बेडरूम है जो हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस की गाड़ी जैसा दिखता है। बता दें कि ब्रिटेन की प्रसिद्ध जेकोबाइट ट्रेन, जो हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस के नाम से मशहूर है। इसके साथ ही अपार्टमेंट के सभी दरवाजे हॉगवर्ट्स की तरह है। हॉगवर्ट्स जादू का एक काल्पनिक ब्रिटिश स्कूल है, जिसे आपने फिल्म में देखा होगा।
इसे भी पढ़ेंः Unmarried Couples: क्या अनमैरिड कपल कर सकते हैं होटल में कमरा बुक?
अगर आप इस अपार्टमेंट में रहना चाहते हैं, तो आपको एक रात के लिए 13,080 रुपये देने होंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, op.interior insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।