Best Places To Celebrate Christmas In Mumbai In Hindi: क्रिसमस डे आने में अब बहुत कम दिन ही बच गए हैं। दुनिया भर में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अन्य देशों की तरह भारत के कई शहरों में इस विशेष मौके पर जश्न का माहौल रहता है।
इस विशेष दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने के लिए प्लान भी बना चुके होंगे। कोई गोवा जाने की तैयारी में है तो कोई केरल या कर्नाटक जाने की तैयारी में है। ऐसे में अगर आप क्रिसमस डे के मौके पर मुंबई में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं हैं।
जी हां, इस लेख में हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां क्रिसमस डे को एक नए अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
मुंबई एक ऐसा शहर है जहां एक नहीं बल्कि कई सारे फेमस चर्च हैं। जैसे-अफगान चर्च, होलीनेम कैथेड्रल और माउंट मैरीज बैसिलिका चर्च। इन जगहों पर क्रिसमस के दिन चहल-पहल तो होती है, लेकिन क्रिसमस के दिन घूमने और मस्ती-धमाल करने का जो मज़ा सेंट माइकल चर्च के आसपास है वो किसी और स्थान नहीं।
कहा जाता है कि इस चर्च के आसपास की जगहों को क्रिसमस डे से कुछ दिन पहले ही लाइट्स से दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। क्रिसमस के दिन प्रार्थना के बाद यहां लाखों लोग घूमने पहुंचते हैं। आसपास की जगहों पर म्यूजिक प्रोग्राम का भी आयोजन होता है।
इसे भी पढ़ें:साल 2023 में भारत की इन हसीन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान
यह हम सभी जानते हैं कि मुंबई अपनी नाइट लाइफ और पार्टी कल्चर के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। ऐसे में मुंबई की नाइट लाइफ और पार्टी की बात होती है तो जुहू चौपाटी का जिक्र ज़रूर किया जाता है।(यहां नहीं मनाया जाता क्रिसमस डे)
क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर यहां लाखों देशी और विदेशी सैलानी जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। जुहू चौपाटी में देर रात तक म्यूजिक प्रोग्राम और पार्टी का माहौल रहता है। ऐसे में अगर आप सेंट माइकल चर्च किसी स्थान पर जाना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं।
जी हां, मुंबई का मरीन ड्राइव एक ऐसी जगह है जहां क्रिसमस के दिन सुबह से ही लोग पहुंचना स्टार्ट कर देते हैं। जैसे-जैसे दिन ढलता है यहां सैलानियों की रंगत क्रिसमस में ढलने लगती है और जैसे ही शाम होता है यहां का नज़ारा ही बदल जाता है।(गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट करने की जगहें)
शाम होते ही सैलानी क्रिसमस की मस्ती मग्न हो जाते हैं। कई बार मरीन ड्राइव पर सैंटा क्लॉज आकर सबको तोहफे देता है। ऐसे में अगर आप भी समुद्र की लहरों के बीच क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:तीसा की हसीन वादियों में आप भी पहुंचें न्यू ईयर सेलिब्रेट करने
सेंट माइकल चर्च, जुहू चौपाटी और मरीन ड्राइव के अलावा मुंबई में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप दिल खोलकर क्रिसमस को सेलिब्रेट कर सकते हैं। अन्य जगहों की तरह इन जगहों पर भी क्रिसमस की शाम लाखों देशी और विदेशी सैलानी मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@traveltriangle,twimg)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।