herzindagi
trending places to visit  in india

साल 2023 में भारत की इन हसीन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

साल 2023 में ट्रेंड पर रहने वाली भारत की इन हसीन जगहों पर घूमने का प्लान आप भी ज़रूर बनाएं।
Editorial
Updated:- 2022-12-13, 12:06 IST

हम और आप ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाते हैं जो सबसे अधिक चर्चित और सैलानी भी बहुत पसंद करते हो। कई बार ऐसी जगह भी जाना पसंद करते हैं जो आने वाले दिनों में ट्रेंड कर सकती है। साल 2023 बहुत जल्द आने वाला है। ऐसे में नए साल में घूमने के लिए कई लोग ट्रेडिंग जगहों की तलाश करते हैं।

ट्रेंडिंग जगहों पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मज़ा होता है। कई सैलानी एक-दो सप्ताह पहले से ही घूमने का प्लान बना लेते हैं कि किस जगह घूमने जाना है और किस जगह नहीं।

ऐसे में अगर आप साल 2023 में सबसे पहले किसी जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो फिर आपको इधर-उधर सर्च करने की ज़रूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2023 में सैलानियों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जा सकती है। आइए जानते हैं।

लद्दाख (Ladakh)

Ladakh

लद्दाख भारत की एक ऐसी जगह है जहां घूमने का सपना लगभग हर भारतीय को होता है, लेकिन कई कारणों की वजह से नहीं जा पाते हैं। हसीन वादियों, खूबसूरत पहाड़ियों, मनमोहक झील और बर्फ की चादर से ढकी जगह खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

ऐसे में अगर आप साल 2023 में सबसे पहले किसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको लद्दाख घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में यह जगह सैलानियों के बीच ट्रेंड कर सकती है। लद्दाख में घूमने की जगहें-

  • पैंगोंग झील
  • मैग्नेटिक हिल
  • लेह पैलेस और
  • फुगताल गोम्पा जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:भारत की इन सस्ती जगहों पर साल 2023 में घूमने का आप भी बनाएं प्लान

हम्पी (Hampi)

Hampi

दक्षिण-भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हम्पी एक ऐसी जगह है जहां भारत के हर कोने से लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। किसी काल में विजयनगर साम्राज्य का एक अभिन्न अंग रह चुका यह शहर अद्भुत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

अद्भुत और पवित्र स्थल के रूप में फेमस हम्पी को को 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल किया जा चुका है। कहा जाता है कि हम्पी लगभग 500 प्राचीन स्मारकों से घिरा हुआ है। आपको बता दें कि साल 2023 में यह जगह भी सैलानियों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जा सकती है। यहां घूमने की जगहें-

  • विठ्ठल मंदिर
  • हम्पी मार्केट
  • हाथी अस्तबल
  • रानी का स्नानागार और
  • मतंग हिल जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

दीव (Diu)

Diu

अगर आप साल 2023 में सबसे पहले किसी समुद्री तट की यात्रा करना चाहते हैं तो फिर आपको गुजरात के दक्षिणी तट के करीब स्थित दीव घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। दीव जगह दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश का एक बेहद ही खूबसूरत तटीय शहर है जो लोकप्रिय भी है।(बिना वीजा इन देशों में घूमने पहुंचें)

इस खूबसूरत शहर पर प्राचीन और मध्यकाल में कई राजाओं और राजवंशों का शासन था और बाद में पुर्तगाली उपनिवेश भी बना। दीव में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह-

  • नायदा गुफाएं
  • नागोआ बीच
  • दीव फोर्ट
  • सनसेट पॉइंट और
  • सेंट पॉल चर्च जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:तीसा की हसीन वादियों में आप भी पहुंचें न्यू ईयर सेलिब्रेट करने

कसोल (Kasol)

Kasol

हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जहां हर समय देश के कोने-कोने से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। शिमला, कुफरी, डलहौजी, बिलिंग घाटी या धर्मशाला आदि जगहों पर घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

हिमाचल का कसोल भी एक ऐसी जगह जो साल 2023 में सैलानियों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाती है। ऐसे में अगर आप नए साल में वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको सबसे पहले कोसल घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। (सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं ये विदेशी जगहें) कसोल में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें-

  • पार्वती नदी
  • मणिकरण साहिब
  • मालाना गांव
  • तीर्थन घाटी और
  • तोष गांव जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@himaland,tusktravel)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।