herzindagi
celebs fauorite travel destinations  in world

Year Ender 2022: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं ये विदेशी जगहें, क्या आप यहां घूमने गए हैं?

इन विदेशी डेस्टिनेशन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सबसे अधिक घूमना पसंद करते हैं। क्या आप यहां घूमने जाना चाहेंगे?    
Editorial
Updated:- 2022-11-23, 19:53 IST

घूमना किसे पसंद नहीं है। जब भी फ्री टाइम मिलता है तो लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं। आम लोगों की तरह भारतीय सेलिब्रिटीज भी घूमने का शौक रखते हैं। वो भी किसी न किसी जगह परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंच जाते हैं।

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज थाईलैंड घूमना पसंद करते हैं तो कई सेलिब्रिटीज इटली। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज विदेश की किन जगहों पर सबसे अधिक घूमना पसंद करते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं।

टस्कनी (Tuscany)

Tuscany

यूरोप का एक ऐसा राज्य जहां लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं इटली में स्थित टस्कनी (टोस्काना) शहर के बारे में। समुद्र के किनारे स्थित यह शहर एक नहीं बल्कि कई अचंभित कर देने वाली जगहों के लिए फेमस है।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इटली के टस्कनी में ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी। इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी भी इटली में ही हुई थी।

न्यूयॉर्क (New York)

New York

अमेरिका का एक ऐसा शहर जहां लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। सोनम कपूर या कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस घूमने के लिए जाती रहती हैं। बॉलीवुड हीरो भी न्यूयॉर्क घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:Year Ender 2022: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, क्या आप यहां घूमने गए हैं?

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

Switzerland

यूरोप का एक ऐसा देश जहां घूमने का सपना लगभग हर भारतीय को होता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड सितारे भी स्विट्जरलैंड में घूमना बहुत पसंद करते हैं।

यहां बचना ऐ हसीनो, चोरी-चोरी, डॉन, कलयुग आदि कई फिल्मों की शूटिंग के लिए बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी जा चुके हैं। फिल्म शूटिंग के अलावा घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।(साल 2022 की सस्ती और बेहतरीन जगहें)

प्राग (Prague)

Prague

दुनिया का एक ऐसा देश जहां सिर्फ मैं और आप ही नहीं बल्कि हर कोई घूमने जाने के लिए सोचता है। यह देश इस कदर खूबसूरत है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण, परणीती चोपड़ा जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

ग्रीस (Greece)

Greece

लगभग चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ ग्रीस एक ऐसा देश है जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। समुद्र के नीले पानी और और नीले गुम्बज़ के रूप में फेमस ग्रीस बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन भी है। ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, उर्वशी रौतेला और भाग्यश्री आदि कई सेलिब्रिटीज को ग्रीस में घूमते हुए देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:Year Ender: साल 2022 की सबसे फेमस जगहों के बारे में कितना जानते हैं आप?

थाईलैंड (Thailand)

Thailand

थाईलैंड तो लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है। हर तीसरे या चौथे दिन यह ख़राब पढ़ने को मिलती है कि आज इस एक्टर या एक्ट्रेस को थाईलैंड में देखा गया है। कैटरीना कैफ, दीपिका, मीरा कपूर, हिना खान, परणीती चोपड़ा आदि कई सेलिब्रिटीज को थाईलैंड में घूमते हुए देखा जा चुका है।(न्यू ईयर के लिए टूर पैकेज)

साल्ज़बर्ग (Salzburg)

Salzburg

ऑस्ट्रिया एक ऐसा देश है जहां सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, ऑस्ट्रिया के साल्ज़बर्ग शहर में सबसे अधिक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। सोनम कपूर, सलमान खान और कैटरीना कैफ आदि कई सेलिब्रिटीज को साल्ज़बर्ग में देखा जा चुका है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@i0.wp,hearstapps,handluggageonly)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।