herzindagi
top travel destinations  in india

Year Ender: साल 2022 की सबसे फेमस जगहों के बारे में कितना जानते हैं आप?

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि साल 2022 की सबसे फेमस जगहें कौन-कौन सी हैं तो यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2022-11-16, 16:55 IST

हम और आप उन्हीं जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं जो जगह खूबसूरत और फेमस भी हो। एक तरह से लगभग सभी लोग उन्हीं जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं जो जगह सबसे अधिक फेमस हो और पहुंचना भी आसान हो।

ऐसे में अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि भारत की ऐसी कौन-कौन सी जगहें हैं जो साल 2022 में सबसे अधिक फेमस रही, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद आप एक-दो जगहों का नाम जानते भी होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2022 में सबसे फेमस डेस्टिनेशन के रूप में साबित हुईं हैं। आइए जानते हैं।

गोवा (Goa)

goa

गोवा एक ऐसा शहर है जहां हर कोई एक बार ज़रूर घूमना चाहता है। खूबसूरत समुद्री तट और नाईट लाइफ के लिए गोवा सिर्फ भारत ही बल्कि विदेश में भी फेमस है। शायद इसी कारण से गोवा सबसे फेमस डेस्टिनेशन में से एक है।

गोवा में स्थित पलोलेम बीच, दूधसागर जलप्रपात, बागा बीच और अंजुना बीच के अलावा अगौडा फोर्ट और इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च जैसी जगहें गोवा की सबसे फेमस जगहें हैं।

आगरा ( Agra)

agara tajmahal

आगरा में स्थित ताजमहल घूमना लगभग हर किसी का सपना होता है। खासकर प्रेमी जोड़े ताजमहल घूमने के लिए जाते ही जाते हैं। यहां हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए साल 2022 में आगरा सबसे फेमस जगहों में से एक है।

आगरा में स्थित जमा मस्जिद, आगरा फोर्ट, अकबर का मकबरा, महताब बाग़ और डॉल्फिन वाटर पार्क के अलावा इतिमद-उद-दौला का मकबरा और गुरुद्वारा गुरु का ताल जैसी जगहें सबसे फेमस जगहों में शामिल हैं।

राजस्थान (Rajasthan)

rajasthan

साल 2022 में राजस्थान भी सबसे फेमस डेस्टिनेशन में शामिल है। यह भारत का एक ऐसा राज्य है जहां शाही अंदाज में रहने और घूमने का भरपूर मज़ा मिलता है। इस राज्य के लगभग हर शहर में हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

राजस्थान का जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहर के अलावा माउंट आबू, रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जैसी जगहें सबसे अधिक फेमस हैं।

इसे भी पढ़ें:ये हैं साल 2022 की सबसे सस्ती और बेहतरीन जगहें, आप भी यहां पहुंचें


दिल्ली (Delhi)

india gate delhi

देश की राजधानी दिल्ली भी साल 2022 की सबसे फेमस जगह में शामिल है। राजनीतिक केंद्र होने बाद भी सैलानियों द्वारा दिल्ली को पसंद करना किसी मिसाल से कम नहीं है। दिल्ली के फेमस मार्केट, लाइट लाइफ या फिर खान-पान देश भर में लोकप्रिय हैं।

दिल्ली का लाल किला, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, पुराना किला, जंतर मंतर, अक्षरधाम मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब जैसे स्थल सबसे फेमस हैं। इसके अलावा जनपथ मार्केट भी फेमस स्थल में शामिल है।

मुन्नार (Munnar)

munnar

दक्षिण भारत में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। दक्षिण-भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो काफी फेमस भी हैं, लेकिन साल 2022 की सबसे फेमस जगहों में मुन्नार शामिल है। मुन्नार केरल का एक बेहद ही खूबसूरत स्थान है।

इको पॉइंट, अटुकड़ वॉटरफॉल, इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, टाटा टी म्यूजियम, पल्लीवसल जलप्रपात, रोज गार्डन और कोलुकुमलाई टी स्टेट जैसी जगहें सबसे फेमस हैं।

कुर्ग (Croog)

साल 2022 की फेमस जगहों में कर्नाटक का कुर्ग शहर भी शामिल है। कुर्ग एक ऐसा शहर है जो बेहद ही खूबसूरत है और चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चाय के बागान से घिरा हुआ है। कुर्ग हिल स्टेशन के रूप में भी फेमस है।

कुर्ग की अब्बे वॉटरफॉल, राजा की सीट, राजा का मकबरा, तालकावेरी, मादीकेरी किला, होंनामाना केरे झील और नामद्रोलिंग मोनेस्टरी जैसी जगहें सबसे फेमस हैं।

इसे भी पढ़ें:दिसंबर में पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों पर पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन

मनाली (Manali)

manali

हिमाचल प्रदेश का लगभग हर स्थल घूमने के लिए खास होता है, लेकिन सबसे फेमस स्थल का नाम लिया जाता है मनाली का नाम ज़रूर लिया जाता है। खासकर, बर्फबारी के समय मनाली में घूमने के लिए सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं।

मनु टेम्पल, जोगिनी झरना, नेहरू कुंड, मॉल रोड और हिडिम्बा देवी मंदिर जैसी जगहें सबसे फेमस हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@lubmahindra,marriottgoibibo)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।