दिवाली का पर्व नजदीक है। यह पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी के मंदिरों में दर्शन करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग इस पर्व में जगह-जगह मंदिरों में दर्शन का प्लान बनाते हैं। अगर आप कानपुर में माता के अच्छे मंदिर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कानपुर के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
माता लक्ष्मी को समर्पित इस मंदिर में लोग दर्शन के लिए शहर के बाहर से भी आते हैं। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां माता के साथ-साथ साईं बाबा की भी विशाल प्रतिमा स्थित है। मंदिर में माता की सफेद रंग की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। साथ में आप विष्णु जी की नाग के साथ प्रतिमा भी देख पाएंगे। हालांकि मंदिर में माता की मूर्ति को छूने की अनुमति नहीं है। इसलिए मूर्ति से कुछ दूरी पर लोहे और स्टील की ग्रिल लगाई गई है। यह कानपुर के फेमस मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Diwali Special Train: दिवाली पर अभी तक नहीं मिली है टिकट, तो इन स्पेशल ट्रेन में तत्काल बुकिंग के लिए कर सकते हैं ट्राई
कानपुर में माता का यह छोटा सा मंदिर है, लेकिन फिर भी लोगों का मंदिर के प्रति विश्वास गहरा है। यहां आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य देवताओं की मूर्ति भी देखने को मिलेगी। मंदिर में ज्यादा भीड़ नहीं रहती, लेकिन दिवाली वाले दिन यहां सुबह से ही लोग दर्शन के लिए आने लगते हैं। अगर आप दिवाली पर किसी शांत जगह पर माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यह भारत के फेमस माता लक्ष्मी के मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढे़ं- एक ऐसा मंदिर जहां एक ही मूर्ति में विराजमान हैं मां लक्ष्मी, काली और सरस्वती, दिवाली पर दर्शन के लिए आप भी पहुंचें
अगर आप दिवाली पर माता के दर्शन के लिए किसी बड़े मंदिर में जाना चाहते हैं, तो आप बारा देवी जा सकते हैं। इस मंदिर को ऐतिहासिक माना जाता है। मां बारा देवी मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था गहरी है। यहां दर्शन करने आने वाले लोगों को भरोसा है कि यहां दर्शन करने से माता उनके दुखों को हर लेती हैं। दिवाली और धनतेरस पर आपको इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।