दिवाली की छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ जगह-जगह माता के दर्शन के लिए जाते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी के मंदिरों में दर्शन करने जाना शुभ माना जाता है। लोगों का मानना है कि दिवाली के दिन ऐतिहासिक मंदिरों में माता के दर्शन से धन की प्राप्ति होती है और माता का आर्शीवाद परिवार पर बना रहता है। अगर आप दिवाली पर मुंबई में माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
(image credit- mumbadevimandir_insta official)
यह मंदिर मुंबई के भूलेश्वर में स्थित है। यह मुंबई के सबसे पुराने माता के मंदिरों में से एक है। मुंबा देवी मुंबई की देवी हैं। मुंबई नाम मुंबा देवी से आया है। इस मंदिर का इतिहास 400 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर में मां मुंबा हर दिन अलग-अलग वाहनों पर सवार होती हैं। इस मंदिर में हर दिन 6 बार आरती होती है। मुंबा देवी को धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। इस मंदिर में आपको हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते मिलेंगे। इसे मुंबई के फेमस मंदिर में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Diwali Long Weekend: दिवाली पर 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन तक घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं, जानें कैसे
Instagram पर यह पोस्ट देखें
यह मंदिर विले पार्ले पूर्व में सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। देवी महाकाली और महासरस्वती को समर्पित इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मंदिर के चारों ओर मूर्तियां रखी हुई है। इसे भी मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां 3 देवियां, महा काली, महा लक्ष्मी और महा सरस्वती विराजमान है। यह दर्शन के साथ-साथ मुंबई में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई घूमने जा रहे लोग इन 3 जगहों पर जरूर आएं, वरना अधुरा होगा ट्रिप
समुद्र के किनारे स्थित इस मंदिर का वातावरण ठंडा रहता है। मंदिर अत्यंत सुंदर और आकर्षक है। इस मंदिर के मुख्य द्वार पर सुंदर नक्काशी की गई है। मंदिर ऐतिहासिक होने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। मंदिर में स्थित माता की मूर्ति को सोने और चांदी के आभूषण से सजाया गया है।
इसके अलावा आप श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर को भी मुंबई के फेमस मंदिरों में से एक माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।