herzindagi
amazing fact thailand

थाईलैंड से जुड़ी इन बातों को जानने के बाद आप भी घूमेंगे यहां

थाईलैंड को घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। इस देश से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो हर किसी को एक बार यहां पर घूमने के लिए मजबूर कर देती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2024-09-22, 14:02 IST

जब भी देश से बाहर घूमने की बात होती है तो अक्सर लोग थाईलैंड जाना काफी पसंद करते हैं। यह साउथ-ईस्ट एशिया में एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। थाईलैंड हरी-भरी पर्वत श्रृंखलाओं, इसकी प्रसिद्ध स्यामी बिल्लियों, विस्मयकारी मंदिरों, दक्षिण में खूबसूरत बीचेस, शाही महलों और 100 से अधिक नेशनल पार्क का घर है। यह एक ऐसा देश है, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता बस देखते ही बनती है। यहां पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में ग्रैंड पैलेस, खाओ याई नेशनल पार्क आदि शामिल हैं।

थाईलैंड की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे लैंड ऑफ स्माइल्स कहा जाता है। यहां आने वाला हर व्यक्ति एक अलग आनंद व खुशी का अहसास करता है। अगर आप सच में प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको एक बार थाईलैंड जरूर जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको थाईलैंड से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी यहां पर जरूर घूमना चाहेंगे-

थाईलैंड को कहते हैं लैंड ऑफ स्माइल

जब भी हम कहीं घूमने के लिए जाते हैं तो वहां पर एनवायरनमेंट में एक पॉजिटिविटी चाहते हैं। इस लिहाज से आपको थाईलैंड जरूर जाना चाहिए। थाईलैंड को लैंड ऑफ स्माइल कहा जाता है। थाई लोगों के लिए हर किसी से बड़ी मुस्कान के साथ मिलना आम बात है। चेहरे पर खुशनुमा भाव थाई संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा हैं। आपको पता ना हो, लेकिन थाईलैंड में मुस्कुराहट का इस्तेमाल कम्युनिकेशन के एक सूक्ष्म रूप के रूप में किया जाता है। थाई में कम से कम एक दर्जन अलग-अलग तरह की मुस्कुराहटों के नाम हैं, जिनमें खुशमिजाज़ मुस्कुराहट से लेकर चिढ़ाने वाली मुस्कुराहट तक शामिल है।

इसे जरूर पढ़ें- Vacation में बच्चों के साथ बनाएं थाईलैंड जाने का प्लान, जानें कितना आएगा 3 लोगों का खर्च

हाथियों का है विशेष महत्व

Elephants have special importance

अगर आपको हाथियों से विशेष प्रेम है तो ऐसे में आपको थाईलैंड घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। थाईलैंड की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में हाथियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहां पर हाथियों को थाईलैंड में बहुत सम्मान दिया जाता है और उन्हें देश का राष्ट्रीय पशु माना जाता है। देश में विशेष रूप से सफ़ेद हाथी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे राजघराने से जुड़े हैं और शक्ति और ताकत का प्रतीक हैं। 20वीं सदी की शुरुआत में थाईलैंड में हाथियों की आबादी बहुत ज़्यादा थी। अनुमान है कि देश में लगभग 400,000 हाथी थे। हालांकि, बाद हाथियों की आबादी घटकर 7,000 से भी कम रह गई।

मौजूद हैं खूबसूरत बीचेस

There are beautiful beaches

बीचेस पर घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होता। थाईलैंड में दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत समुद्र तट हैं, फुकेत के साफ फ़िरोज़ा पानी से लेकर कोह समुई की एकांत रेत तक, यह बीचेस आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस करवाते हैं। यहां पर आप कुछ सुकून के पल जी सकते हैं या फिर कुछ एडवेंचर्स भी किया जा सकता है।

चखें डिलिशियस थाई फूड

जो लोग फूड लवर हैं, उन्हें थाईलैंड घूमना यकीनन बेहद ही पसंद आएगा। थाई फूड अपने मीठे, खट्टे, नमकीन और मसालेदार के अनूठे संयोजनों के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। थाईलैंड में आपको एक बार स्ट्रीट फ़ूड को जरूर एक्सपीरियंस करना चाहिए, जिसमें पैड थाई, टॉम यम सूप, सोम टम और मैंगो स्टिकी राइस जैसी डिशेज आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।  

फ़्लोटिंग मार्केट

Floating Market

यूं तो हम सभी जब घूमने जाते हैं तो शॉपिंग जरूर करते हैं। लेकिन थाईलैंड में आपको शॉपिंग का भी एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। थाईलैंड के प्रसिद्ध फ़्लोटिंग मार्केट इसकी पारंपरिक जीवन शैली की झलक पेश करते हैं। डैमनोएन सदुअक जैसी जगहों पर, आप नाव पर चढ़ सकते हैं और एक बाज़ार में फ़्लोट करते हुए शॉपिंग कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- थाईलैंड में मिलेगा जिंदगी का असली मजा, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।