herzindagi
thailand summer vacation trip cost

Summer Vacation में बच्चों के साथ बनाएं थाईलैंड जाने का प्लान, जानें कितना आएगा 3 लोगों का खर्च

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर देश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको पूरी ट्रिप का बजट तैयार कर लेना चाहिए। बजट तैयार करने से आप अपने खर्चों पर कंट्रोल कर सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-05-06, 14:47 IST

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई उन्हें कहीं घुमाने का प्लान बना रहा है। ऐसा होना भी चाहिए, क्योंकि पूरे साल बच्चे बस पढ़ाई-पढ़ाई में लगे रहते हैं। अगर आप इस बार समर वेकेशन में बच्चों को भारत नहीं बल्कि विदेशों के कल्चर को भी समझाना चाहते हैं, तो थाईलैंड जाने का प्लान बना सकते हैं।

बड़ी संख्या में भारतीय हर साल अगर थाईलैंड घूमने जाते हैं। अगर आप भी थाईलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट की चिंता है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 1 हफ्ते तक थाईलैंड में रहने पर 3 लोगों का ट्रैवल का खर्चा कितना होगा। 

फ्लाइट का खर्च

thalinad

  • सबसे पहले आपको भारत से थाईलैंड आने जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करना होगा। 
  • अगर आप 3 लोग जा रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति फ्लाइट टिकट प्राइस 9000 से 10000 रुपये तक रहने वाला है।
  • इस तरह 3 लोगों के थाईलैंड आने-जाने के लिए फ्लाइट टिकट का प्राइस 60,000 रुपये आएगा। 
  • अगर आप बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करते हैं, तो आपको 55,000 तक फ्लाइट टिकट पड़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें- थाईलैंड ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का आप भी रखें ध्यान, सफर यादगार होगा

 

होटल का खर्च

hotel thailand

यहां आपको होटल 4000 से 5000 रुपये में एक रात के लिए आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप 7 दिनों तक रहने का प्लान बनाते हैं तो आपको आपको 30 हजार से 35 हजार रुपये होटल पर देने होंगे। 3 लोगों के रहने पर आपको एक बेड के लिए एक्स्ट्रा चार्ज भी देना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि होटल ऑनलाइन ही बुक करें, क्योंकि इसमें आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। थाईलैंड कम बजट में घूमने के लिए सबसे अच्छा देश है।

थाईलैंड वीजा 

thailand vija

थाई सरकार ने भारतीयों के लिए 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी थी। एक महीने तक आप यहां वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। लेकिन 10 मई के बाद यात्रा करने वाले लोगों को अब वीजा लेना होगा। 

इसे भी पढ़ें- Thailand Trip पर बचाने हैं 20 हजार से ज्यादा तो जानिए कुछ काम के हैक्स

थाईलैंड में घूमने का खर्च

थाईलैंड में तीन लोगों के घूमने का खर्च 50 हजार से कम नहीं आ सकता। क्योंकि आप घूमने के लिए कैब और बस जैसी चीजों से सफर करेंगे। इसके लिए अलावा क्योंकि आप 7 दिनों तक वहां रहने वाले हैं, तो खर्चा होगा ही। इसलिए थाईलैंड में आपको ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए, जहां एंट्री फीस न हो। 

ध्यान रखें कि आप होटल या बड़े रेस्टोरेंट से खाना न खाएं। क्योंकि यह आपको महंगा पड़ सकता है। आपको 7 दिनों तक यहां रहना है, इसलिए आप छोटे-मोटे स्टॉल से खाने का प्लान बना सकते हैं। इस तरह खाने का खर्च 3 लोगों का 30 हजार तक आ सकता है।

इसके अलावा आप यहां से शॉपिंग न करें। 

इस तरह 3 लोगों के थाइलैंड में 7 दिनों तक घूमने का कुल खर्च 2 लाख के करीब आ सकता है। अगर आप अपने खर्चों पर ध्यान देते हैं, तो यह ट्रिप 1 लाख 70 हजार में भी पूरा किया जा सकता है।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।