विदेश में घूमने का सपना लगभग हर किसी का होता है। अन्य विदेशी देशों की तरह थाईलैंड भी भारतीय लोगों के बीच काफी फेमस है। घूमने वाला व्यक्ति यह जरूर सोचता है कि लाइफ में एक बार थाईलैंड घूमने के लिए जरूर जाना है।
ऐसे में अगर वो लोग पहली बार थाईलैंड घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो कई बार कुछ गलतियां कर देते हैं। उन्हें न जगहों के बारे में पता होता है और सही बजट तय किया जाता है। इसलिए यहां जाने से पहले यहां के बारे में जान लें।
अगर आप अपने पार्टनर के साथ जा रहे हैं, तो यहां के आलीशान विला में रोमांटिक टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। कहा जाता है कि थाईलैंड के चारों तरफ खूबसूरत समुद्री तट है। यहां जाने के बाद सैलानियों को वापस लौटने का मन नहीं करता है।
इसके साथ ही आप थाईलैंड के बाली समेत किसी दूसरे शहर की सैर का प्रोग्राम भी साथ में बना सकते हैं, लेकिन फिलहाल थाईलैंड की इन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
पट्टाया घूमने जाएं
अगर आपको सुंदर बीच डेस्टिनेशन घूमना है, तो थाइलैंड के पट्टाया जरूर जाएं। यहां पर इसलिए क्योंकि यह कपल्स के लिए बहुत ही रोमांटिक जगहों में से एक हैं। हालांकि, पहले यह एक फिशिंग गांव था, लेकिन अब दुनिया का सबसे पॉपुलर बीच डेस्टिनेशन है।
यहां कई लग्जरी रेस्टोरेंट और कई खूबसूरत बीच हैं, जहां आप अपने पार्टनर और फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो बेहतरीन और जायकेदार थाई फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-दोस्ती को बदलना चाहते हैं रिश्ते में, तो पार्टनर को प्रपोज करने के लिए बेस्ट हैं बेंगलुरु की ये 3 जगहें
फुकेट को करें एक्सप्लोर
बैंकाक से लगभग 862 किलोमीटर दक्षिण में फुकेट है। थाईलैंड के बड़े द्वीप को अंडमान समुद्र का हीरा भी कहा जाता है। फुकेट प्रांत में कुल 40 छोटे-बड़े द्वीप हैं। मुख्य द्वीप उत्तर में दो पुलों के जरिये फांग नगा प्रांत से जुड़ा हुआ है।
दूरी के लिहाज से थाईलैंड भारत के सबसे नजदीक देशों में से है। यूं तो फुकेट का हर एक कोना अपनी तरफ आकर्षित करता है, यहां घूमने और मस्ती लायक तमाम जगहे हैं, जहां जाकर अपने पार्टनर के साथ जिंदगी के मजे लिए जा सकते हैं।
इरावन जलप्रपात में बिताएं रोमांटिक पल
इरावन जलप्रपात थाईलैंड के कंचनबुरी प्रांत में स्थित खूबसूरत जगह है। यह जगह कपल्स के लिए बहुत ही रोमांटिक मानी जाती है। हालांकि, इस झरने का नामकरण हिंदू पौराणिक कथाओं के तीन सिर वाले सफेद हाथी के नाम पर किया गया था। कहा जाता है कि सात-तीरों वाले स्तंभों से इरावन बना है।
पार्क पूरे साल आगंतुकों के लिए खुला रहता है। बरहाल, आप यहां के 7 जलप्रपात की सैर कर सकते हैं। हर एक की सैर करना आपके लिए मजेदार और बहुत ही रोमांचक हो सकता है। वहीं, इरावन जलप्रपात के साफ और ताजे पानी में तैराकी का आनंद लें। आप स्नॉर्कलिंग करके पानी के नीचे की सुंदरता को भी देख सकते हैं।
उठाएं स्ट्रीट फूड का लुत्फ
थाईलैंड में बहुत क्यूट और इंस्टाग्राम वर्दी कैफे हैं और कभी-कभी जाना भी चाहिए। पर हमेशा कैफेज में खाना सही नहीं है। इसके लिए आप थाईलैंड का स्ट्रीट फूडट्राई कर सकते हैं। आप कैफे विजिट कर सिर्फ एक कोई डिश ऑर्डर कर अपना पेट बाहर मौजूद स्ट्रीट फूड से भर सकती हैं। कैफे में खाई गई पैड थाई 500 भात की थी और बाहर स्ट्रीट मार्केट में खाई गई पैड थाई की कीमत 50 भात थी।
इसे जरूर पढ़ें-Top Romantic Places: जिंदगी रोमांस से भर जाएगी, अगस्त में पार्टनर के साथ देश की इन शानदार जगहों पर पहुंचें
थाईलैंड घूमने के टिप्स
- थाईलैंड जाने से पहले भारतीय रुपये को थाईलैंड रुपये में बदलवा लें।
- थाईलैंड पहुंचकर ही होटल बुक करें।
- थाईलैंड में क्या खाना है क्या नहीं खाना है इसका भी ध्यान जरूर रखें।
- ट्रिप के दौरान अंजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।
- यात्रा में कीमती सामान लेकर न जाए।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों