herzindagi
facts about dudhsagar

दूधसागर वॉटरफॉल से जुड़े इन अमेजिंग फैक्ट्स को जान लें आप भी

गोवा में स्थित दूधसागर वॉटरफॉल को देश के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा वॉटरफॉल है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-15, 20:13 IST

जब हमें प्रकृति की सुंदरता को करीब से महसूस करना होता है, तो हम अक्सर वॉटरफॉल को देखना काफी पसंद करते हैं। यूं तो देश के अलग-अलग राज्यों में कई वॉटरफॉल मौजूद हैं, लेकिन इनमें से कुछ बेहद ही प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक है दूधसागर वॉटरफॉल। इसे भारत के सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल में से एक माना जाता है। दूधसागर का शाब्दिक अर्थ है ’दूध का सागर’।

यह एक बारहमासी वॉटरफॉल है, लेकिन बारिश के मौसम में वॉटरफॉल की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। दूधसागर वॉटरफॉल कर्नाटक की सीमा के करीब गोवा के संगुएम जिले में स्थित है। यह राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 60 किमी दूर है। यह वॉटरफॉल 1,000 फीट से अधिक की ऊंचाई से गिरता है। इस वॉटरफॉल को देखने और इसमें भीगने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस वॉटरफॉल से जुड़े ऐसे कई फैक्ट्स हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी एक बार यहां का दौरा अवश्य करना चाहेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दूधसागर वॉटरफॉल से जुड़ी कुछ अमेजिंग बातें बता रहे हैं-

ऐसे पड़ा नाम

दूधसागर वॉटरफॉल का शाब्दिक अर्थ है दूध का सागर। इस नाम के पीछे एक कहानी है। किंवदंती के अनुसार, वॉटरफॉल के आस-पास के जंगल में रहने वाली एक राजकुमारी इसके पानी में स्नान करती थी और नहाने के बाद वह सोने के जग से चीनी मिला हुआ दूध पीती थी। एक दिन, उसने देखा कि एक राजकुमार उसे दूध पीते हुए देख रहा है। उसने अपनी शालीनता को छिपाने के लिए दूध को परदे की तरह डाला। तब से यह वॉटरफॉल लगातार दूध का परदा बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: Top Destinations In India: जिंदगी में रोमांस चाहते हैं, तो जुलाई-अगस्त में देश की शानदार जगहों पर पहुंचें

सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक 

doodhsagar

दूधसागर वॉटरफॉल को आपको अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में इसलिए भी शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह वॉटरफॉल काफी ऊंचा है। दूधसागर वॉटरफॉल की ऊंचाई लगभग 310 मीटर मतलब 1017 फीट है, जो इसे भारत के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक बनाता है। यह चार स्तरों में गिरता है। यह भारत का पांचवां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है।

अद्भुत है प्राकृतिक सुंदरता

यह वॉटरफॉल मंडोवी नदी पर है, जो पश्चिमी घाट से निकलती है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह स्थान अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, भगवान महावीर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी के भीतर स्थित होने के कारण, वॉटरफॉल के आसपास का क्षेत्र विविध वनस्पतियों और जीवों का घर है। यहां पर आप कई पक्षी की प्रजातियों, तितलियों और यहां तक कि हिरण और तेंदुए जैसे बड़े जानवरों को भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:भारत कई जगहों पर घूमने की नहीं देता इजाजत, लेना पड़ता है खास तरह का परमिट

बॉलीवुड से भी है कनेक्शन

doodhsagar falls

दूधसागर वॉटरफॉल का कनेक्शन बॉलीवुड से भी है। दरअसल, इस वॉटरफॉल को कई फिल्मों में दिखाया गया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत बॉलीवुड फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में भी इस वॉटरफॉल को दिखाया गया था। जिसके कारण यह वॉटरफॉल टूरिस्ट के बीच बहुत अधिक पॉपुलर है और दूर-दूर से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- wikipedia

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।