मुंबई के इन 5 पार्क और बीच की खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप, जरूर करें एक्सप्लोर

अब चूंकि मुंबई में लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिल चुकी है, तो वहां के इन खूबसूरत जगहों की सैर जरूर करें।

unexplored parks and beaches in mumbai

कोविड के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखे गए और यही वजह थी कि शहर ठीक से सांस ले सके, इसलिए यहां प्रतिबंध लगाया गया था। अब चूंकि स्थिति थोड़ी-थोड़ी सामान्य होते दिख रही है, तो मुंबई की सांसें भी चलने लगी है। अभी भी कुछ प्रतिबंधों के साथ सरकार ने कुछ जगहों में ढिलाई करना शुरू किया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, शहर में बीच, सार्वजनिक मैदान और पार्क अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे! इसके साथ ही बीएमसी ने लोगों को प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है, लेकिन अब मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए ताजी हवा लेने के कुछ विकल्प तो खुल ही गए हैं। अगर आप मुंबई में हैं या जा रहे हैं, तो आप यहां कुछ अनएक्सप्लोर की हुई जगहों को चुन सकते हैं।

लोग अक्सर मुंबई को एक ऐसी जगह के रूप में देखते हैं, जहां खरीदारी के कई अवसर हैं और कुछ भव्य वास्तुकला हैं। लेकिन मुंबई में उन लोगों के लिए भी बहुत कुछ है, जो भीड़भाड़ से थोड़ी शांति की तलाश में हैं। हरियाली और सुंदर समुद्र बीच आपके मन को खुश कर देंगे। आपको बस इन लुभावनी जगहों को ढूंढना है। आइए जानें मुंबई के ऐसे कुछ खास बीच और पार्क्स जहां आप शाम को टहल सकते हैं।

मड आइलैंड बीच

mud iceland beach in mumbai

छोटे-छोटे मछली पकड़ने वाले गांवों के बीच में स्थित मड आइलैंड के बारे में आपने नहीं सुना है, तो अब इस जगह को एक्सप्लोर करें। पहाड़, हरियाली और समुद्र से घिरे इस बीच पर खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। इस टापू पर पहुंचने के लिए बोट राइड करनी पड़ती है। यहां स्थित मड फोर्ट बहुत मशहूर है, जहां कई फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती है। समुद्र के बीचोंबीच खूबसूरत खड़ा किला अद्भुत दृश्य पेश करता है। आपको यहां की सैर जरूर करनी चाहिए।

दहानू बीच

मुंबई शहर से लगभग 110 किमी. दूर पालघर में एक तालुका दहानू है और यहां से कुछ 17 किमी. पर यह बीच है। न केवल अपने विस्तृत और साफ समुद्र तट के लिए, दहानू अपने विशाल चीकू फलों के आर्केड के लिए भी जाना जाता है। इसे पारसी लोगों के लिए मक्का माना जाता है। ईरानी और फारसी संस्कृति का अस्तित्व इस जगह को और अधिक आकर्षक बनाता है। यहां ट्रेकिंग, ग्लाइडिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियों की जा सकती है। इसके आसपास आप दहानू फोर्ट, कलपतरू बोटेनिकल गार्डन, बाहरोत गुफाएं आदि देखी जा सकती हैं।

महाराष्ट्र नेचर पार्क

mumbai nature park

धारावी में स्थित यह इलाका कभी मुंबई का सबसे बड़ा डंपिंग ग्राउंड हुआ करता था। अब इसे एक टन वनस्पतियों और जीवों के साथ एक भव्य हरे भरे क्षेत्र में बदल दिया गया है। अगर आपको प्रकृति के बीच रहना पसंद है, यह एक अच्छी जगह है। इस बड़े से पार्क में अब 12000 से अधिक पेड़ हैं। पार्क में वनस्पतियों की एक विस्तृत विविधता है। यहां पौधों की 580 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो सुंदर पक्षियों और तितलियों की तस्वीरें लेना न भूलें।

इसे भी पढ़ें :Weekend Getaways: मुंबई के आसपास इन जगहों पर फैमिली वीकेंड ट्रिप पर जाएं जरूर

छोटा कश्मीर पार्क

छोटा कश्मीर पार्क मुंबई में छिपे हुए सुंदर जगहों में से एक है और पिकनिक और पारिवारिक सैर के लिए एक शानदार जगह है। हरियाली से भरपूर इस पार्क में एक पेड़ भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने लगाया था। पार्क में कई पेड़, पौधे और फूल हैं, साथ ही सुंदर सा लॉन और वॉकवे भी है। पार्क में स्थित छोटी सी झील में बोट राइडिंग की जा सकती है। इसे अब लोग लवर्स पॉइंट के नाम से भी बुलाते हैं। आप मुंबई में हैं, तो इस जगह की सैर कर सकते हैं और बच्चों के साथ बोट राइडिंग और पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :1500 से कम है बजट? मुंबई के पास इन पांच जगहों पर जा सकते हैं घूमने

पवई लेक

powai lake in mumbai

कंक्रीट के जंगल में आदमी ने यह एक आर्टिफिशियल लेक बनाया है। इसके चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी। पवई झील कई मगरमच्छों के घर होने के साथ-साथ अलेक्जेंड्रिन पैराकेट्स, कॉर्मोरेंट और व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर सहित कई पक्षियों को आकर्षित करती है। यहां एक जॉगिंग ट्रैक भी है, जहां कई लगो जॉगिंग करते हैं। बच्चों के खेलने के लिए आसपास एक छोटा सा एरिया है। आप भी यहां जाकर पिकनिक का मजा तो ले ही सकते हैं।

अब कोविड गाइडलाइन्स का पालन कर आप इन जगहों की सैर कर सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ खूबसूरत पलों का आनंद ले सकते हैं। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ट्रैवल से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: wikipedia, makemytrip & tripadvisor

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP