कई बार हम घूमने का प्लान तो बना लेते हैं, लेकिन दिक्कत ये हो जाती है कि हम उस प्लान को बजट के कारण पूरा नहीं कर पाते। घूमना आसान है, लेकिन घूमने का बजट बनाना मुश्किल। पर कई बार ऐसी प्लानिंग भी की जा सकती है जिसमें हम कम पैसे में काफी जगह घूम सकें। बस सही जगह और सही बजट पता होना चाहिए। घूमने के लिए सिंगल डे ट्रिप में 1500 से कम बजट में काम हो सकता है। बस ये पता हो कि कहां जाना है।
तो अगर आप मुंबई के आस-पास रहती हैं और कहीं घूमने जाना चाहती हैं तो कुछ खास जगहों की लिस्ट बना लें। ये जगहें आपको आसानी से 1500 रुपए से कम बजट में घूमने के लिए मिल जाएंगी। साथ ही पूरे दिन में बेहतर एक्टिविटी हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- साउथ इंडिया में हैं भगवान गणेश के ये प्रसिद्ध मंदिर, 1 बार जरूर करें दर्शन
बजट - 999 रुपए से 1500 रुपए
ये दो दिन 1 रात का ट्रिप हो सकता है। इसकी लोकेशन पवाना लेक है ये पुने से ज्यादा पास है और मुंबई से ये 120 किलोमीटर है। मुंबई में मौजूद बहुत अच्छा आर्टिफीशियल लेक है ये और ये कामशेट से 10 किलोमीटर दूर है। ये मुंबई-पुने हाईवे में ही। ये कैम्पिंग के लिए अच्छी जगह है। यहां एक डैम है और यहां कैम्पिंग की सुविधा दी जाती है। तो अगर आप मुंबई के पास अच्छी डेस्टिनेशन में जाना चाहती हैं तो इसे पसंद कर सकती हैं। इसका पैकेज लिया जा सकता है और बुकिंग आपको पहले ही करवानी होगी। यहां कैम्पिंग के साथ बॉनफायर, लेक और म्यूजिक-डिनर की सुविधा है।
बजट 1200 रुपए
ये गेटवे ऑफ इंडिया से मिलेगा। 10 मिनट पहले भी बुकिंग की जा सकती है। इसके बाद स्पीडबोट दी जाएगी। जहां से आप समुद्र में जाएंगे और वहां सेलिंग का मज़ा लेंगे और यही किसी भी बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन से अलग है। जहां तक नजर जाए वहां तक सिर्फ नीला समुद्र दिखे। ये तो वैसे भी बहुत अच्छी बात है। एक बार में इस बोट में 2-3 लोग जा सकते हैं और ये 2 घंटे के लिए बुक की जाएगी। हां, यहां वो न जाएं जो लोग पानी से डरते हों। इसके लिए आप प्राइवेट टूर भी ले सकते हैं और पर्सनल भी। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आपको ये सब मिल जाएगा।
बजट- 700 रुपए
ये मुंबई के अंदर नहीं बल्कि नासिक मुंबई हाईवे पर मौजूद है। ये रिजॉर्ट और वाटरपार्क आपको बहुत सुकून और साथ ही साथ एडवेंचर ट्रिप का मजा देगा। क्योंकि इसके आस-पास पहाड़ियां हैं इसलिए ये जगह दोस्तों और परिवार वालों के साथ आराम से एन्जॉय की जा सकती है। इसकी टाइमिंग सुबह 9 से शाम 6.30 बजे तक है और इस जगह को बच्चों की पिकनिक के लिए भी चुना जा सकता है।
बजट- 1500 रुपए
सनधन वैली ट्रेकिंग के लिए आपको थोड़ा लंबा ट्रैवल करना होगा, लेकिन अगर ग्रुप में जा रही हैं तो ट्रैवलिंग का बजट कम हो जाएगा। सनधन वैली ट्रेक पहाड़ियों के बीच से होकर निकलता है। आपको ऐसा लगेगा जैसे आप दो पहाड़ों के बीच चल रही हों। ये कसारा से शुरू होगी। यहां से जाकर आपको 7वीं सदी के मंदिर देखने को मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के सोलो ट्रेवल के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट
बजट - 1000 रुपए
ये पुने से 53 किलोमीटर दूर है और मुंबई से कुछ 150 किलोमीटर। 1033 मीटर ऊंचा लोहगड़ फोर्ट दिखने में कितना अच्छा है ये आपको सबसे ऊपर दी गई तस्वीर में ही दिख रहा होगा। यहां बस से भी जा सकते हैं और एक ट्रिप पर 50 लोग तक जा सकते हैं। यहां ट्रेन से जाते हैं तो मालावली रेलवे स्टेशन होगा। यहां चार खास दरवाज़े हैं। गणेश दरवाजा, नारायण दरवाजा, हनुमान दरवाजा और महा दरवाजा। यहां जाना आपके और आपके परिवार, दोस्तों या ऑफिस वालों के लिए एक अलग एक्सपीरियंस होगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।