मुंबई एक ऐसी जगह है, जहां पर हर व्यक्ति बड़े-बड़े सपने लेकर जाता है और उन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है। यहां की भागदौड़ भरी जिन्दगी में व्यक्ति को सबकुछ मिल जाता है। अगर कुछ नहीं मिलता है तो वह है सुकून। ऐसे में अगर आप भी दिनभर काम करके थक चुके है और इस वीकेंड पर खुद को एक बार फिर से रिचार्ज करना चाहते हैं तो मुंबई के आसपास की इन जगहों पर घूमकर आएं। यकीन मानिए, मुंबई से बाहर भी आपको ऐसे कुछ बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे जो आपकी तन-मन को सुकून पहुंचाएंगे-
इसे जरूर पढ़ें: केवल 7000 रुपए में अब क्रूज से जा सकती हैं आप मुंबई से गोवा
पंचगनी
फैमिली के साथ घूमने के लिए अगर आप एक बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे हैं तो पंचगनी वह पिकनिक स्पॉट हो सकता है। मुंबई से करीबन 285 किलोमीटर दूर पंचगनी के मौसम का नजारा देखते ही बनता है। यहां पर कई ऐसी चीजें है, जो इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पाॅट बनाती हैं। अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो पंचगनी में टेबललैंड पर जाएं। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकते हैं। वहीं पंचगनी से तीन किलोमीटर दूर सिडनी पॉइंट का भी व्यू भी लाजवाब है। यहां से आपको कृष्णा घाटी, कमलगढ़ किला, धोम बांध और वाई शहर का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। पंचगनी में आपको कुछ बेहतरीन नजारों को देखने का मौका मिलता है। इन्हीं में से एक है लिग्मला फॉल्स। जो आपके वीकेंड को यकीनन स्पेशल बनाएगी।
लोनावला
मुंबई और पुणे के बीच लोनावला पूरे इंडिया में अपनी मिठाई चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्वतीय स्थल पुणे से 64 किमी और मुंबई से 96 किमी की दूरी पर स्थित है। वैसे तो आप यहां पर सालभर में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन मानसून के दौरान इसका एक अलग ही स्वरूप देखने को मिलता है। यह प्राकृतिक वातावरण का एक अदभुत नजारा और बेहद यादगार अनुभव प्रदान करता है। घने जंगल, झरने, झीलों के करीब बांध, यह सभी चीजें लोनावाला को घूमने के लिए एक अद्भुत जगह बनाती है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है, जो अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी से एक ब्रेक चाहते हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं तो यहां पर राजमाची पॉइंट, टाइगर्स लीप, Bhushi Dam, Celebrity Wax Museum, Karla Caves, Lonavla Lake, Lohgad Fort, Shooting Point आदि देखना न भूलें।
महाबलेश्वर
इसे जरूर पढ़ें: अब गोवा को सफर होगा ट्रांसपेरेंट, बड़ों के साथ बच्चों के इंटरटेनमेंट का भी होगा इंतजाम
मुंबई से 231 किमी दूर स्थित महाबलेश्वर शहर की गिनती देश के पश्चिमी भाग में सबसे ऊंचे हिल स्टेशन के रूप में होती है। यह जगह मुख्य रूप से स्ट्रॉबेरी, शहतूत, आंवले और रसभरी आदि के लिए जानी जाती है। यह महाराष्ट्र का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्वतीय स्थान है और यहां पर ऐसी कई जगहें हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बेबिंगटन पॉइंट की ओर जाते हुए धूम नामक बांध आपको यकीनन रूकने के लिए मजबूर करेगा। इसके अतिरिक्त पुराना महाबलेश्वर और प्रसिद्ध पंच गंगा मंदिर भी घूमने की एक बेहतरीन जगह है। यहां पर पांच नदियों का झरना है- कोयना, वैना, सावित्री, गायित्री और पवित्र कृष्णा नदी। यहाँ महाबलेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर भी है, जहाँ स्वयं भू लिंग स्थापित है। अगर आपने भी इस वीकेंड महाबलेश्वर जाने का मन बनाया है तो वहां पर महाबलेश्वर मंदिर व पंच गंगा मंदिर के अतिरिक्त माउंट माल्कॉम, राजपुरी गुफाएं, प्रतापगढ़ किला और मोरारजी कैसल में भी एक बार जरूर जाएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों