अपने घर की बालकनी से डूबते हुए सूरज का खूबसूरत नज़ारा देखना मुझे पहुत पसंद है। डूबता हुआ सूरज एक नई सुबह का सन्देश देते हुए मन में एक ख़ुशी की लहर दौड़ा देता है। अगर आपको भी सनसेट का नज़ारा देखना और उसे अपने कैमरे में कैद करना पसंद है, तो आइये इस आर्टिकल में आपको मुंबई के कुछ सबसे खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स की सैर कराते हैं। वास्तव में अगर आप सूर्यास्त के मनोरम दृश्य को अपनी यादों में समेटने के लिए आतुर हैं, तो मुंबई के इन सनसेट पॉइंट्स की यात्रा एक बार जरूर करें।
रॉक बीच मुंबई के सबसे अच्छे सनसेट पॉइंट्स में से एक है। वर्सोवा के पश्चिमी उपनगरों में यह समुद्र तट, अपने नाम के अनुरूप है, जो मुंबई में एक सुंदर सूर्यास्त के लिए एक चट्टानी पृष्ठभूमि प्रदान करता है। मुंबई के वर्सोवा का ये रॉक बीच स्थानीय लोगों के बीच वास्तव में बहुत लोकप्रिय है। इस बीच में लोग क्रिकेट, फुटबॉल खेलते हुए और शाम की सैर का सनसेट के साथ भरपूर मज़ा लेते नज़र आते हैं । बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ रोज़ इस बीच के खूबसूरत सनसेट को देखने यहाँ आते हैं।
इसे भी पढ़ें: हनीमून के लिए बेस्ट हैं साउथ इंडिया की ये जगहें
दादर बीच पर नए ज़माने के मुंबई आइकन बांद्रा-वर्ली सी लिंक के अविश्वसनीय दृश्य देखने को मिलते हैं। मुंबई का यह पसंदीदा सनसेट पॉइंट सूर्यास्त के समय शहर में सी लिंक का सबसे अच्छा दृश्य दिखाता है। यहां लोग सनसेट का खूबसूरत नज़ारा लेते हुए बीच के किनारे योगाभ्यास करते नज़र आते हैं। इस बीच पर आप सनसेट देखते हुए बग्घी की सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं। बैकड्रॉप में सी लिंक का यह खूबसूरत दृश्य सनसेट व्यू को वास्तव में अविस्मरणीय बनाता है।
मरीन ड्राइव पर शूट की गई कई फिल्मों की बदौलत आप सभी इस जगह से भी वाकिफ होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं मरीन ड्राइव के सनसेट व्यू का नज़ारा देखने दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। मरीन ड्राइव मुंबई (मुंबई में इन चीज़ों का लें मज़ा ) के पुराने हिस्से या डाउन टाउन में स्थित है और किसी भी मुंबई वासी के लिए सबसे लोकप्रिय सनसेट पॉइंट है। यह दिन के किसी भी समय हलचल से भरा हुआ होता है। यहां की शाम को सूर्यास्त के समय का दृश्य इस जगह को एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला पर्यटक स्थल बनाता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि क्या Castella de Aguada वास्तव में मुंबई में मौजूद किसी जगह का नाम है ? जी हां ये बेहद खूबसूरत सा दिखने वाला फोर्ट 17 वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया था और अब आमतौर पर बांद्रा फोर्ट के रूप में जाना जाता है। मुंबई में सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा देखने के लिए यह एक शानदार गंतव्य स्थल है। मुंबई में सूर्यास्त के समय, बांद्रा फोर्ट की तलहटी में चट्टानों पर खूबसूरत समुद्री लहरों को देखना, मुंबई के बेहद अविस्मरणीय अनुभवों में से एक है।
अपोलो बन्दर गेटवे ऑफ़ इंडिया और ताजमहल पैलेस की प्रतिष्ठित मुंबई की इमारतों का नज़ारा प्रस्तुत करता है। सूर्यास्त के समय गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास फेरी राइड करना यहां का मुख्य आकर्षण होने के साथ सनसेट व्यू के लिए पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा प्रचलित पॉइंट है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई के बारे में कितना जानती हैं आप, ये क्विज खेलें और जानें
पैगोडा एक मेडिटेशन हॉल के रूप में बनाया गया है और यह दावा किया जाता है कि यह "दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर का गुंबद है जो बिना किसी सहायक खंभे के बनाया गया है।" पगोडा पहुंचने के लिए गोराई क्रीक से एस्सेलवर्ल्ड फेरी सर्विस ली जा सकती है। फेरी की सवारी मुंबई में सूर्यास्त के समय समुद्र के शांत पानी पर अविश्वसनीय दृश्य प्रस्तुत करती है।
अपनी सारी हलचल के साथ मुंबई मानो एक खूबसूरत झील में ही समा जाता है जिसे पवई झील कहा जाता है। पवई झील, शहर के बीच में बेहद मनोरम और शांति से भरा हुए दृश्य प्रदान करती है। मुंबई में सनसेट का नज़ारा देखने की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक पवई झील वास्तव में पर्यटकों को अपनी और खींचती है।
आप भी सूर्यास्त का सबसे मनोरम दृश्य अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं, तो मुंबई के इन सभी सनसेट पॉइंट्स को कम से कम एक बार देखने की योजना जरूर बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik ,pixabey and wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।