बोमडिला एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए

अगर आप गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में है तो बोमडिला आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है।

tourist places in bomdila travel

भारतीय लोग गामीयों की छुट्टियां बिताने के लिए हमेशा से एक ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां घूमने के लिए भी बहुत कुछ हो और मन को शांति भी खूब मिले। तो आपको बता दें बोडामिल कुछ इसी तरह की जगह है जहां घूमने के साथ-साथ प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश का 'बोडामिल' शहर एक ऐसा शहर है जो यक़ीनन गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बौद्ध जनजातियों, तिब्बती विरासत, और पहाड़ी नज़ारा आपकी यात्रा को चार चांद लगाने के हमेशा से तैयार रहते हैं। यहां से हिमालय पर्वत के आकर्षक दृश्य का नज़ारा भी देखने को मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको बोमडिला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।

बोडामिल मठ

tourist places in bomdila math inside

अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे बोडामिल के लिए सबसे पवित्र और सैलानियों के लिए सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल बोडामिल मठ है। कहा जाता है कि बौद्ध अनुयायीयों के लिए एक प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह मठ तीन अलग-अलग हिस्सों में बना हुआ था, जो दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे पहाड़ों के बीच में किसी अद्भुत महल का निर्माण किया गया है। कहा जाता है कि इसका निर्माण साल 1965 में किया गया था। यहां बौद्ध लामाओं और भिक्षुओं का घर भी है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश जा रहे हैं तो यहां घूमने के लिए ज़रुरु पहुंचें।

आरआर हिल्स

tourist places in bomdila view point inside

कहा जाता है कि बोडामिल में घूमने के लिए इससे अच्छी कोई जगह हो ही नहीं सकती है। हिमालय के अद्भुत दृश्यों और ठंडी-ठंडी हवायों का जो मज़ा यहां बैठे-बैठे मिलता है वो नज़ारा और अनुभव शायद ही आपको किसी और जगह मिले। कहा जाता है कि यहां से भूटान और तवांग की सड़के आसानी से दिखाई देती है। अगर आप अपनी छुट्टीयों को एक मेमोरिबल बनाना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश में आपको इससे अच्छी कोई जगह नहीं मिलेगी। सेल्फी के लिए भी यह जगह फेमस है।(अरुणाचल प्रदेश घूमने जाएं तो इन डेस्टिनेशन्स को विजिट करना न भूलें)

बोमडिला व्यू प्वाइंट

tourist places in bomdila rr hills inside

बोमडिला का एक और शानदार और खूबसूरत जगह। यहां बैठे-बैठे हिमालय से लेकर भूटान को आसानी से देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं है। सुबह और शाम को इस जगह हमेशा ही सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती है। पहाड़ों के लुभावने दृश्यों के लिए प्रसिद्ध यह जगह सैलैनियों के लिए बेस्ट प्लेस है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यक़ीनन इस जगह पर खूब मौज और मस्ती करने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:बेहद खूबसूरत है हिमाचल का गांव बीर, पैराग्लाइडिंग और बर्ड वॉचिंग के लिए है बेस्ट

एअग्लेनेस्त वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी

tourist places in bomdila inside

खूबसूरत प्रकृतिक के बीच अगर किसी बर्ड सैंक्चुरी में घूमने का मौका मिले तो फिर सफ़र का मज़ा और भी अधिक हो जाता है। बोडामिल का एअग्लेनेस्त वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी कुछ इसी तरह के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस सैंक्चुरी में लगभग चार सौ से अधिक पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ देखी जा सकती है। यहां ऐसे कई विलुप्त पशु-पक्षी भी मौजूद है, जिन्हें भारत के अन्य सैंक्चुरी में बहुत कम ही देखा जाता है। इस सैंक्चुरी में सफारी का भी मज़ा उठा सकते हैं।(भारत की इस जगह पर सुबह 4.30 बजे ही निकल जाता है सूरज)

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@camping-company.s3.amazonaws.com)

Recommended Video

Embed Code:
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP