herzindagi
best tourist  destination of arunachal pradesh TIPS

अरुणाचल प्रदेश घूमने जाएं तो इन डेस्टिनेशन्स को विजिट करना न भूलें

यदि आप घूमने फिरने के शौकीन हैं,तो अरुणाचल प्रदेश की इन जगहों के नज़ारे आपको स्वर्ग जैसे दृश्यों का अहसास करा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2020-02-18, 15:44 IST

हरे भरे जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और नीला खुला आसमान आम तौर आपको किसी पहाड़ी क्षेत्र की याद दिलाते हैं। यदि आपको भी हिल स्टेशन पर घूमना पसंद है तो आप इस बार अरुणाचल प्रदेश का प्लान कर सकती हैं। भारत के उत्तर-पूर्व में बसा यह स्टेट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत पॉपुलर है। यहां के झर-झर बहते झरने, हरी भरी वादियां, आकर्षक पहाड़ अपनी सुंदरता की कहानी बयां करते नज़र आते हैं। प्रकृति पसंद इंसान को यहां की फिजाएं और यहां की कुछ खूबसूरत जगह, यहां समय बिताने को विवश कर देती है।

ज़ीरो

best tourist  destination of arunachal pradesh inside

यदि आप थोड़े एडवेंचरस टाइप इंसान हैं तो ज़ीरो टाउन देखे बिना आपका यह शौक अधूरा रहेगा। ज़ीरो टाउन अरुणाचल प्रदेश की सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन हैजो यहां कैपिटल सिटी ईटानगर से 115 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।इस टाउन की ब्यूटी की वजह से इसका नाम यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुका है।ज़ीरो को अपटानी प्लेट्यू के नाम से भी जान जाता है।शहर के शोरगुल से दूर यह एक शांति वाला स्थान है।यह ट्रेकिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु जाएं तो ऊंटी के इन डेस्टिनेशन्स को विजिट करना न भूलें

बोमडिला

best tourist  destination of arunachal pradesh inside

अरुणाचल प्रदेश की इस जगह पर बर्फ से ढके पहाड़ और हरी घास की चादर वाली वादियां सबके मन को मोह लेती हैं।आप यहां आकर सेब के बाग़ों की सैर का मज़ा उठा सकती हैं।बोमडिला के आस-पास बहुत सारे ट्रेकिंग और हाईकिंग वाले स्पॉट हैं जहां जाकर आप अडवेंचरस एक्टिविटी का लुफ़्त उठा सकते हैं।

 

भालुपोंग

best tourist  destination of arunachal pradesh inside

यह एक ऐसी डेस्टिनेशन है जो आपके मेंटल पीस देती है। भालुपोंग एक पॉपुलर पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है।यहां आकर आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और हाईकिंग का एक्सपेरिएंस ले सकती हैं।भालुपोंग का सम्बंध इतिहास में महाभारत काल से माना जाता है।यहां बौद्ध धर्म से जुडी अनेक मोनेस्ट्री भी मौजूद हैं। यहां आकर आप भालुपोंग फोर्ट देखने जा सकते हैं।

रोइंग

best tourist  destination of arunachal pradesh inside

अरुणाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन में से एक है रोइंग जो दीबंग घाटी में मौजूद है।इसकी नेचुरल ब्यूटी की वजह से दुनियां भर से हज़ारों लोग यहां आते हैं। आर्चिओलॉजिस्ट, एडवेंचर सीकर, और नेचर लवर्स के लिए यह डेस्टिनेशनएक किसी ट्रेज़र से कम नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: ये हैं मुंबई की बाहों में बसे पनवेल की ऑफबीट डेस्टिनेशन

तवांग

best tourist  destination of arunachal pradesh inside

यह अरुणाचल प्रदेश की अट्रैक्टिव डेस्टिनेशन है।तवांग की मॉनेस्ट्री भारत की सबसे बड़ी मोनेस्ट्री और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मोनस्ट्री है।आप यहां से इंडिया-चाइना का बॉर्डर भी देख सकती हैं।तवांग का प्लीजेंट वैदर यहां आने वाले टूरिस्ट को खूब अट्रैक्ट करता है।सुख शांति का अनुभव करने के लिए आप तवांग की ट्रिप पर जरूर जाएं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।