गर्मी के मौसम में वादियों में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। क्योंकि भारत के कई इलाकों में मई-जून के महीने में बहुत गर्मी पड़ती है। इसलिए लोग गर्मी से बचने के लिए पहाड़ी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। खासकर पहाड़ी जगह अगर पास में हो तो कई लोग वीकेंड में भी घूमने के लिए निकल जाते हैं।
इस आर्टिकल से पहले रोहडू हिल स्टेशन, नालदेहरा हिल स्टेशन, कोटद्वार हिल स्टेशन, सुंदरनगर और ऊना आदि कई जगहों के बारे में बता चुके हैं जो दिल्ली से काफी करीब हैं। इसी क्रम में आज हम आपको विकास नगर के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से लगभग 267 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में दिल्ली, हरिद्वार या चड़ीगढ़ के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस बार विकास नगर की हसीन वादियों में ज़रूर घूमने पहुंचना चाहिए। आइए विकास नगर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
आसन बैराज/आसान बैराज विकास नगर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों से एक है। इस बैराज के बगल में मौजूद है आसन बैराज बर्ड सैंक्चुअरी, जहां सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह बर्ड सैंक्चुअरी सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि प्रवासी पक्षियों के लिए भी फेमस है। कहा जाता है कि इस बर्ड सैंक्चुअरी में लगभग 3 हज़ार से अधिक प्रवासी पक्षियां मौजूद हैं। ऐसे अगर आप परिंदों का संसार देखना चाहते हैं तो आपको इस स्थान पर ज़रूर घूमने जाना चाहिए। आपको बता दें कि यह स्थान मुख्य शहर से लगभग 11 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के बगल में मौजूद मोरनी हिल्स पर इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा
विकास नगर में मौजूद अशोक रॉक Edict भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह एक पार्क है जिसके अंदर सम्राट अशोक से जुड़ी कई चीजें मौजूद हैं। इस पार्क में ऐसे कई शिलालेख मौजूद है जो गौतम बुद्ध से भी सम्बंधित हैं। आपको बता दें कि पहाड़ों के बीच में होने के चलते यह स्थान सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। (रोहडू हिल स्टेशन) ऐसे में अगर आप विकास नगर का इतिहास और सम्राट अशोक के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां आपको ज़रूर घूमने जाना चाहिए।
विकास नगर में मौजूद शनि धाम एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ एक पवित्र स्थल भी है। यहां हर शनिवार को सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं। इस स्थल के आसपास सुंदर वातावरण में यादगार समय बिताने का आप अनुभव उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां एक नहीं बल्कि कई विशाल मूर्तियों हैं जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आपको भी यहां एक बार घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए।(हरिपुरधार हिल स्टेशन है बेहद खूबसूरत)
विकास नगर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद यह वाटर पार्क आपके घूमने के लिए बेस्ट जगह हो सकती है। जी हां, गर्मी के मौसम में ठंडे-ठंडे पानी में नहाना और मस्ती करना चाहते हैं तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए। मई-जून के महीने में आप यहां कई सैलानी देख सकते हैं जो ठंडे पानी का लुत्फ़ उठा रहे होंगे। यहां आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पानी में तैरते पुल का लेना है मज़ा तो भारत की इन जगहों पर पहुंचें
विकास नगर जाना बेहद आसान है। यहां आप दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार आदि शहर से बस लेकर जा सकते हैं। इन शहरों से आप अपनी कार से भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आप ट्रेन से हरिद्वार पहुंचकर वहां से लोकल बस लेकर भी जा सकते हैं। (ऋषिकेश में घूमने की जगहें) ऋषिकेश से भी बस लेकर आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। ऋषिकेश से विकास नगर की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Ctedit:(@travelentity,gstatic.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।