रोहडू हिल स्टेशन गर्मियों में घूमने के लिए है परफेक्ट जगह

अगर आप भी गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार दोस्तों के साथ रोहडू घूमने जरूर पहुंचे।

places to visit in rohru himachal pradesh

गर्मी के मौसम में हसीन वादियों और ठंडी जगहों पर घूमने का एक अलग ही मज़ा है। इसलिए सभी लोग हिल स्टेशन घूमने का रुख करते हैं। तपती गर्मी के मौसम में घूमने के लिए हर पर्यटक की टूरिस्ट प्लेसेस की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड की कुछ बेहतरीन जगहों का नाम ज़रूर शामिल रहता है।

ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको रोहडू घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको रोहडू हिल स्टेशन की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

चांशल रेंज

places to visit in rohru himachal pradesh Inside

समुद्र तल से लगभग चार हज़ार से भी अधिक मीटर की उंचाई पर मौजूद चंशल रेंज रोहडू की सबसे लोकप्रिय जगह है। खासकर उन सैलानियों के लिए ये जगह फेमस है जो लोग रोमांचक गंतव्य स्थल की तलाश में रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये जगह सर्दियों में बंद रहती है। कहा जाता है कि मई और अक्टूबर के महीने के बीच ही पर्यटकों के लिए खुली रहती है। ऐसे में आप रोहडू में सबसे पहले चंशल रेंज घूमने जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:धर्मशाला में 3 दिन घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

सुनपुरी हिल्स

best places to visit in rohru himachal pradesh Inside

गर्मी के मौसम में हरियाली और ठंडी हवा के बीच कुछ बेहतरीन पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको रोहडू में मौजूद सुनपुरी हिल्स घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। सुनपुरी हिल्स के आसपास ऐसे कई प्राचीन मंदिर भी मौजूद है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। कहा जाता है कि ये जगह अर्धनारीश्वर के नाम से भी फेमस है। (हरिपुरधार हिल स्टेशन) लोक कथाओं के अनुसार ये कहा जाता है कि इस जगह का निर्माण पांडवों ने किया था।

हटकोटी

best places to visit in rohru Inside

पहाड़ों के बीच में मौजूद ये स्थल घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। हटकोटी एक पवित्र स्थल भी है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि भगवान शिव और उनकी पत्नी, देवी पार्वती, के बीच एक वाद हुआ था और वो दोनों ही यहां कुछ देर रुके भी थें। इस जगह एक नदी भी मौजूद है जिसके बारे में कई पौराणिक कथा भी है। आपको बता दें कि ये जगह शिमला से लगभग 105 किमी की दूरी पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:बेहद खूबसूरत है सतपुली हिल, दिल्ली से तक़रीबन 294 किमी है दूर

पब्बर घाटी

best places to visit in rohru himachal pradesh Inside

रोहडू में घूमने और ट्रेकिंग करने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह पब्बर घाटी है। अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन है तो फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए। (हाब्बन वैली) यहां आप ट्रेकिंग करते हुए फेमस चंद्रनाहन झील भी घूमने के लिए जा सकते हैं। पब्बर घाटी में मौजूद पब्बर नदी भी सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। इस नदी में कई सैलानी मछली पकड़ते हुए भी नज़र आ जाएंगे। फ़ोटोग्राफ़रों के लिहाज़ से भी यह जगह सोने पे सुहागा है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@insta,wiki)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP