पानी में तैरते पुल का लेना है मज़ा तो भारत की इन जगहों पर पहुंचें

पानी की लहरों पर मस्ती करने का शौक है तो भारत में मौजूद इन तैरते हुए पुल पर मस्ती-धमाल करने जा सकते हैं।

know floating bridge in india

कुछ साल पहले जब चीन, जापान आदि देशों से फ्लोटिंग ब्रिज की तस्वीरे सामने आई थी, तो भारतीय लोग ये ज़रूर सोच रहे होंगे कि खास भारत में भी ऐसा कुछ होता। लेकिन अब इस फ्लोटिंग ब्रिज पर मस्ती और धमाल करने के लिए आपको विदेश में जाने की ज़रूरत नहीं है और न ही तस्वीर देखकर अफ़सोस करने की ज़रूरत नहीं है।

नीले रंग के पानी और ऊपर से शानदार ब्रिज और ब्रिज के ऊपर मस्ती-धमाल करते हुए लोग को अब आप भारत में भी देख सकते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें है जहां आप फ्लोटिंग ब्रिज पर घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नीले पानी के ऊपर तैरते हुए पुल मौजूद है। आइए जानते हैं।

केरल में लीजिए फ्लोटिंग ब्रिज का मज़ा

floating bridge in india inside

दक्षिण भारत का केरल एक ऐसी जगह है जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खूबसूरत समुद्र तट, नारियल के पेड़ और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर घूमने और नज़ारा देखने का एक अलग ही मज़ा है। अब इस शहर को फ्लोटिंग ब्रिज भी मिल चुका है। जी हां, केरल के कोज़िकोड बीच पर मौजूद फ्लोटिंग ब्रिज का मज़ा आप भी उठा सकते हैं।(रोहडू हिल स्टेशन)

इसे भी पढ़ें:रोहडू हिल स्टेशन गर्मियों में घूमने के लिए है परफेक्ट जगह

पुल की खासियत

floating bridge in india inside

तक़रीबन 100 मीटर लंबे ब्रिज पर जाने के लिए सैलानियों को सबसे पहले लाइफ जैकेट दिए जाते हैं। इसके बाद ही किसी भी सैलानी को चढ़ने की अनुमति दी जाती है। सैलानियों की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं।(साउथ इंडिया के इन बीचेज)

कहा जा रहा है कि इस ब्रिज पर एक साथ लगभग 500 लोग एक बार में घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन अभी इतने लोगों को एक साथ जाने की अनुमति नहीं है। पुल पर घूमने वक्त ऐसा लगता है जैसे हर कोई पानी के ऊपर चल रहा हो। समय के बारे में कहा जा रहा है कि यहां सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूमने के लिए जा सकते हैं।

कर्नाटक में लीजिए फ्लोटिंग ब्रिज का मज़ा

floating bridge in india inside

जी हां, कर्नाटक के उडुपी में मालपे बीच पर पहला फ्लोटिंग ब्रिज बना था। इस फ्लोटिंग ब्रिज पर हर दिन हजारों सैलानी मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंचते हैं। यह पुल लगभग 100 मीटर लंबा और लगभग 3 मीटर चौड़ा है। पर्यटकों के साथ कोई अनहोनी न हो इसके लिए इस फ्लोटिंग ब्रिज पर सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद समुद्री चक्रवात आने की वजह से इस पुल को भारी नुकसान पहुंचा था, लेकिन कहा जाता है कि इसे फिर तैयार करके सैलानियों के लिए खोल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:एक ऐसी भारतीय ट्रेन जिसमें नहीं लगता कोई किराया, पढ़ें पूरी खबर


उत्तर प्रदेश में लीजिए फ्लोटिंग ब्रिज का मज़ा

उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में गंगा नदी पर बन पुल भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। गंगा नदी पर बना ये पुल लकड़ी का है लेकिन किसी फ्लोटिंग ब्रिज से कम नहीं है। इस पुल पर चलने से यह दाएं-बाएं मूव करता है। पुल पर आने-जाने पर कोई खतरा न हो इसके लिए पानी में नीचे से ड्रम से बेस दिया गया है। कहा जाता है कि यहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। देश में लकड़ी के और भी कई पुल है जहां सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@twitter,onmanorama)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP