वेकेशन के लिए लोग अक्सर मालदीव जाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि मालदीव से बेहतर कोई जगह नहीं है। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं तो आप गलत हो सकती हैं। भारत में कई खूबसूरत बीच हैं जिसे देख आप मालदीव को भूल जाएंगे। अगर आप समुद्र तट के घूमने के शौकीनहैं तो साउथ भारत ये बीचेज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। समर वेकेशन के लिए आप साउथ के इन बीच का आनंद ले सकती हैं। दक्षिण भारत में आपको कई तरह की संस्कृतियां, व्यंजन, भाषाएं और परंपरा देखने को मिलेगी।
आज हम इस लेख में आपको साउथ भारत के ऐसे खूबसूरत बीचेज के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के खूबसूरत मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खूबसूरत समुद्र तट के बारे में।
कोच्चि
कोच्चि दक्षिण भारत के मशहूर पर्यटन स्थल में शामिल है। यह बीच केरल राज्य में है। यहां आप सोलो ट्रिप के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां परिवार के साथ भी जा सकते हैं। कोच्चि में चेराई बीच, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च और मट्टनचेरी पैलेस घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। अक्टूबर से लेकर फरवरी का समय घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। (सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट जगह)
चेन्नई का इलियट बीच
चेन्नई के मरीना बीच के बारे में हर किसी ने सुना होगा। लेकिन चेन्नई का एक बीच ऐसा भी है जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी पॉपुलर है। परिवार के साथ घूमने के लिए यह बीच काफी अच्छा है। इलियट बीच चेन्नई से लगभग 14 किमी की दूरी पर है। इस बीच के पास साउथ के खूबसूरत मंदिर भी है जिसके दर्शन के लिए आप जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःइस बार घूम आएं रामेश्वरम के धनुषकोडी, होगा शांति का एहसास
काला पत्थर बीच
यह बीच अंडमान निकोबार में स्थित है। इसकी खूबसूरती मालदीव से कम नहीं है। काला पत्थर बीच अंडमान निकोबार का सबसे पॉपुलर बीच है। यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आगर आप शादी के बाद हनीमून के लिए बीच का प्लान बना रही हैं, तो आप काला पत्थर बीच जा सकती हैं। (साउथ भारत के समुद्र तट)
पुडुचेरी का रॉक बीच
अगर आप पुडुचेरी घूमने के लिए जा रही हैं, तो रॉक बीच पर जरूर जाएं। यहां आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। खासकर जब बच्चों के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हो, क्योंकि बच्चों को पानी से खेलना बहुत पसंद होता है।
इसे जरूर पढ़ेंःहैदराबाद में हैं तो वहां के आसपास मौजूद इन बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस को देखना ना भूलें
रामकृष्ण बीच
विशाखापट्टनम का रामकृष्ण बीच की खूबसूरत देख आप मालदीव को भूल जाएंगे। यह बीच अपने सन सेट के लिए जाना जाता है। अगर आप खूबसूरत डूबता हुआ सूरज का नजारा देखना चाहते हैं, तो रमाकृष्ण बीच आपके लिए एकदम परफेक्ट है। साथ ही बीच के पास कई खूबसूरत मंदिर है, जिसके दर्शन के लिए आप परिवार के साथ वहां जा सकती हैं। (साउथ भारत के फेमस मंदिर)
मरावंठे बीच
कनार्टक का ये बीच अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए जाना जाता है। अगर आपको बीच किनारे समय बिताना पसंद है, तो आप इसे अपनी ट्रेवल लिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। पार्टनर के साथ सुकुन के दो पल बिताने के लिए इससे बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है। इस बीच पर पार्टनर के साथ बिताया हुआ हर पल आपको जिंदगी भर याद रहेगा।
धनुषकोडी बीच
भागदौड़ भरी जिंदगी से दो पल सुकुन के चुराना चाहते हैं, तो आपको एक बार धनुषकोडी बीच जरूर जाना चाहिए। क्योंकि यहां आपको शांति का एहसास होगा। रामेश्वरम में समुद्र किनारे बैठकर आप डूबते हुए सूरजको देख सकते हैं। प्रकृति का ये खूबसूरत नजारा आपके जीवन की सभी चिंताओं को कुछ समय के लिए दूर कर देगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों