herzindagi
list of largest lakes in the world

क्या आप भी जानते हैं दुनिया की इन सबसे बड़ी झीलों के बारे में?

आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी झीलों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन झीलों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-04-21, 18:55 IST

हम में से ज्यादातर लोगों ने नैनीताल और नौकुचतियाल जैसी कई झीलें देखी होंगी। साथ ही उन झीलों के किनारे बैठकर काफी समय भी बिताया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह झीलें कितनी लंबी होती होगी। ये कहां से कहां तक बहती होगी और किस क्षेत्र में बहती होगी। साथ ही क्या सिर्फ नैनीताल और नौकुचतियाल झीलें ही सबसे बड़ी झीलें हैं। दुनिया में और झीलें भी तो होगी। आपके इन्हीं सभी सवालों का जवाब देने के लिए आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़ी झीलों के बारे में बताएंगे। ये झीलें सिर्फ बड़ी नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं। आइए जानते हैं इन झीलों के बारे में।

कैस्पियन सागर

largest lakes in the world

इसके नाम से कंफ्यूज न हों। कैस्पियन सागर में झील और सागर दोनों की विशेषता है। दुनिया की सबसे बड़ी झील की लिस्ट में पहला नंबर कैस्पियन सागर का है। यह झील अज़रबैजान-रूस-कजाकिस्तान-तुर्कमेनिस्तान-ईरान से लगकर गुजरती है। यह झील करीब 394,299 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है और 946 मीटर लंबी है। इसके साथ ही कई स्टडी से पता चला है कि 11 मिलियन साल पहले कैस्पियन सागर ब्लैक सी, मेडिटेरियन सी और सी ऑफ आज़ोव से जुड़ी हुई थी। इसी वजह से कैस्पियन सागर इस लिस्ट में एकमात्र खारे पानी की झील है, जबकि अन्य चार मीठे पानी की झील हैं।

लेक सुपीरियर झील

world most largest lakes

लेक सुपीरियर झील भी दुनिया की सबसे लंबी झील की लिस्ट में शुमार है। यह झील अमेरिका से लेकर कनाडा के बॉर्डर फैली हुई है और इस झील का क्षेत्रफल 82,414 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ ही लेक सुपीरियर झील की लंबाई : 616 किलोमीटर और गहराई 406 मीटर है। इस झील को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। साथ ही यह झील सबसे सुंदर झीलों में से एक है।

इसे भी पढ़ें:इंडिया की ये 5 झीलें जहां आप अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहेंगी

विक्टोरिया झील

top  largest lakes in the world

विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है और दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉपिकल झील भी है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी झील है। आपको बता दें 1858 तक इस झील को लेक न्यानज़ा के नाम से जाना जाता था। लेकिन ब्रिटिश एक्सप्लोर जॉन हैनिंग स्पीके ने इसझील की खोज की और रानी विक्टोरिया के सम्मान में इसका नाम बदल दिया। तभी से इस झील का नाम विक्टोरिया झील पड़ा। इसके अलावा स्पीके इस झील को खोजने वाले पहले व्यक्ति थे। यह झील युगांडा और तंजानिया में स्थित है। हालांकि, इस झील का कुछ हिस्सा केन्या, बुरुंडी और रवांडा में भी है।

इसे भी पढ़ें:रूपकुंड झील को क्यों कहा जाता है कंकालों की झील


ह्यूरॉनझील

largest lakes in the world list

यह झील भी दुनिया की सबसे बड़ी झील है। इसके अलावा यह झील दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील भी है। यह झील संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशिगन राज्य और कनाडा में ओंटारियो के बीच स्थित है।ह्यूरॉन झील सबसे साफ और क्लियर झीलों में से एक है और इस झील में मछली की विभिन्न प्रजातियां जैसे वॉली, लेक स्टर्जन, एलेवाइफ, लेक ट्राउट और लेक व्हाइटफिश देखने को मिलती है।

तन्गानिका झील

most largest lakes in the world

यह झील दुनिया की सबसे बड़ी झील में से एक है। यह झील तंजानिया-कांगो में स्थित है। साथ ही यह झील लगभग 32,893 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है और करीब 1,435 मीटर गहरी है। इस झील की खूबसूरती को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। इस झीले पर लाखों की संख्या में पर्यटकों की भीड़ जुटी रहती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।