herzindagi
famous lakes in udaipur rajasthan

उदयपुर की इन फेमस झीलों में आप भी बोटिंग का लुत्फ़ जरूर उठाएं

आइए इस लेख में जानते हैं उदयपुर में मौजूद कुछ बेहतरीन और फेमस झीलों के बारे में। यहां आप भी बोटिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2021-11-09, 11:09 IST

राजस्थान का उदयपुर शहर भारत के सबसे प्रमुख और एक बेहतरीन पर्यटक स्थलों में से एक है। चारों तरफ से अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ यह शहर झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। प्राकृतिक सौन्दर्य, मंदिरों और लुभावनी दृश्यों के चलते इस शहर को राजस्थान का मुकुट रत्न भी कहा जाता है। इस शहर में मौजूद एक से एक बेहतरीन झील भी हैं, जहां घूमने और इन झीलों में बोटिंग करने के लिए देश से लेकर विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। आज इस लेख में हम आपको उदयपुर में मौजूद कुछ फेमस झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइए जानते हैं।

फतेह सागर झील

famous lakes in udaipur inside

उदयपुर की सबसे फेमस और चर्चित झीलों में से एक है फतेह सागर झील। शहर उदयपुर में यह दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। प्रमुख पर्यटन स्थल होने के चलते इस झील के आसपास सैलानियों के भीड़ लगी रहती हैं। खासकर इस झील में मौजूद नीला पानी को देखने और इस पानी में बोटिंग करने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाव की सवारी के लिए लगभग 100-200 रुपये का टिकट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:उदयपुर में मौजूद प्रसिद्ध एकलिंगजी मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप

जयसमंद झील

famous lakes in udaipur inside

कहा जाता है कि उदयपुर में मौजूद जयसमंद झील गोविंद बल्लभ पंत सागर के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। वन्यजीव अभयारण्य से घिरी हुई ये झील कई दुर्लभ जानवरों के लिए प्रसिद्ध स्थान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय लोग इस झील को धेबर झील के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में अगर आप इस झील के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं इस अभयारण्य में लगभग 20 रुपये का टिकट लेकर जा जा सकते हैं। नाव की सवारी के लिए आपको 100-200 का टिकट लेना होगा।(बीकानेर के पांच फेमस फोर्ट)

पिछोला झील

know famous lakes in udaipur inside

उदयपुर में मौजूद पिछोला झील एक कृतिम झील है। कहा जाता है यह झील शहर की सबसे बड़ी और सबसे प्राचीन झीलों में से एक है। इसके आसपास मौजूद दृश्य प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। दिन में तो कम लेकिन, शाम के समय इस झील में बोटिंग करना बेहद खास साबित हो सकता है क्योंकि, इस समय लगता है कि पूरी जगह लाइट्स से जगमगा उठी है। इस झील में बोटिंग के लिए 200-500 रुपये का टिकट लग सकता है।

इसे भी पढ़ें:भरतपुर में मौजूद विश्व प्रसिद्ध लोहागढ़ फोर्ट के बारे में कितना जानते हैं आप


उदयसागर झील

फतेह सागर झील, जयसमंद झील और पिछोला झील के अलावा आप घूमने और बोटिंग का मज़ा लेने के लिए उदयसागर झील भी जा सकते हैं। इसे सबसे अनोखी झीलों में से एक माना जाता है। झील का इतिहास लगभग 300 साल पुराना माना जाता है। इस झील के आसपास आप बिना टिकट के घूमने जा सकते हैं लेकिन, बोटिंग के लिए आपको 100-300 रुपये का टिकट लेना होगा। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय 6 बजे से शाम 7 बजे तक का माना जाता है।(पुष्कर शहर में घूमने की जगह)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@remotelands.com,rajasthandirect.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।