herzindagi
ajmer travel hacks

अजमेर में हैं तो इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ

अगर आप अजमेर में घूमने के लिए जा रही हैं तो ऐसे में आप कुछ चीजों का मजा जरूर उठाएं।
Editorial
Updated:- 2021-11-07, 12:00 IST

अजमेर राजस्थान राज्य का एक खूबसूरत शहर है, जहां पर पूरे देश से लोग घूमने आते हैं। यह जयपुर से करीबन 130 किमी और पुष्कर से 14 किमी दूर स्थित है। बता दें कि अजमेर पर विभिन्न राजवंशों का शासन रहा है, जिसके कारण यहां पर उनकी वास्तुकला और संस्कृति का प्रभाव पूरे शहर में नजर आता है। इसके अलावा, अजमेर मे कई सूफी संतों की दरगाह जैसे ख्वाजा मुइन-उद-दीन चिश्ती की दरगाह है। इसके अलावा, यहां पर कुछ बेहद शानदार जैन मंदिरों भी है।

अगर आप अपने शहरी जीवन से दूर कुछ अच्छा वक्त बिताना चाहती हैं तो ऐसे में आप अजमेर जाना एक अच्छा विचार हो सकता है। यहां पर आप ना केवल धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं, बल्कि अजमेर में अन्य कई गतिविधियों में भी शामिल हो सकती हैं। आप यहां पर बोटिंग करने से लेकर कुछ ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आपको अजमेर किन चीजों को जरूर करना चाहिए-

आना सागर झील में करें बोटिंग

आना सागर झील अजमेर के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। यह एक कृत्रिम झील है, जिसके पृथ्वीराज चौहान के पितामह आणाजी चौहान ने बारहवीं शताब्दी के मध्य में करवाया था। चूंकि आणाजी ने इसका निर्माण करवाया था, इसलिए इस झील को आना झील कहा जाता है। यह झील बेहद खूबसूरत है, और आप यहां पर बस झील के किनारे बैठकर कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर बोटिंग करना भी एक अच्छा विचार है। बोटिंग करते हुए आप शहर की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देख सकते हैं। बता दें कि झील में प्रवेश निःशुल्क है। नौका विहार की सवारी के लिए आपको 160 रु खर्च करने पड़ेंगे।

अजमेर शरीफ दरगाह में बिताएं कुछ वक्त

sagar in hindi

अजमेर शरीफ दरगाह अजमेर में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थलहै और यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। यह दरगाह सभी के लिए खुली है। अगर आप अजमेर में हैं तो आप इस दरगाह में कुछ वक्त बिता सकते हैं। आप पर आपको आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। आप यहां पर फूलों की चादर चढ़ाने के अलावा, शाम को दरगाह के परिसर में सूफी संगीत कार्यक्रम को देख सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-

फॉय सागर लेक से देखें सनसेट

ajmer in hindi

शहर की हलचल से दूर, फॉय सागर झील कुछ शांत समय अकेले बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। झील पास के अरावली पर्वत श्रृंखला का खूबसूरत नजारा पेश करती है। बता दें कि इस झील का निर्माण 1892 में अंग्रेज़ इंजीनियर फ़ॉय ने करवाया था और उन्हीं के नाम पर इसका नाम रखा गया है। झील से सूर्यास्त का शानदार दृश्य नजर आता है, इसलिए आपको शाम के समय इस झील का दौरा करना चाहिए।

इसे ज़रूर पढ़ें-ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है अजमेर, जानिए यहां घूमने लायक बेहतरीन जगहें

अकबर पैलेस और म्यूजियम को देखें

amjer travel places in hindi

अकबर पैलेस अजमेर में देखने लायक बेहतरीन चीजों में से एक है। इस महल का निर्माण 1500 ई. में हुआ था। शाही महल अपने समृद्ध बैकस्टोरी के कारण इतिहास प्रेमियों के बीच पसंदीदा है। जब आप यहां पर है तो अकबर पैलेस में घूमे बिना आपकी यात्रा पूरी नहीं होगी। बता दें कि महल में कभी मुगल राजा अकबरऔर उनकी विशाल सेना रहती थी, अब इसे एक म्यूजियम में बदल दिया गया है जो मुगल जीवन शैली को प्रदर्शित करता है और पुराने युग की कलाकृतियों और चित्रों को प्रदर्शित करता है।

दौलत बाग में टहलें

bagh ajmer in hindi

दौलत बाग आना सागर झील के ठीक बगल में एक प्रसिद्ध गार्डन है। (इंडिया की 5 झीलें) दौलत बाग में कुछ वक्त बिताना यकीनन आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ फोटोग्राफी के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है। आप एक पूरा दिन बगीचे में टहलते हुए बिता सकते हैं और प्रकृति की खूबसूरती को निहार सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-अजमेर शरीफ दरगाह जाने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, ट्रिप हो जाएगी आसान

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Wikimedia, dawn, livemint, tripadvisor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।