Jagmohaneshwar Temple Raebareli: 12 पूर्ण कुंभ के बाद इस साल प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए चारों-तरफ से करोड़ों लोग अपने वाहन, बस या ट्रेन से इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। अगर आप भी इस स्नान का साक्षी बनने के लिए महाशिवरात्रि के आस-पास जा रहे हैं, तो रायबरेली में स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर के दर्शन जरूर करें। महाशिवरात्रि के मौके पर इस मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों की मदद से दुल्हन तरह सजाया जाता है। यहां पर आपको भगवान शिव की शिवलिंग देखने को मिलेगी। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यहां पर स्थापित शिवलिंग का दिन में कई बार रंग परिवर्तित होता है। अगर आप प्रयागराज जाने के लिए लखनऊ वाला रूट ले रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस लेख में हम आपको मंदिर पहुंचने के रास्ते से लेकर यह मंदिर रायबरेली में कहां पर स्थित है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
जगमोहनेश्वर मंदिर
रायबरेली के चंदापुर कोठी में स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में मौजूद है। साल 1897 में इस मंदिर की स्थापना चंदापुर रियासत के राजा जगमोहन सिंह ने कराई थी। इस मंदिर शिवलिंग का रंग दिनभर में कई बार बदलता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां के शिवलिंग की विशेषता यह है कि उसका रंग समय-समय पर बदलता रहता है। सुबह काले रंग का, दोपहर में सफेद रंग का और शाम को भूरे रंग का दिखाई पड़ता है। यहां पर महाशिवरात्रि के खास मौके पर शिव बारात का भी आयोजन किया जाता है।
लखनऊ-प्रयागराज से कैसे पहुंचे रायबरेली
लखनऊ से रायबरेली की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। अब ऐसे में यहां पर आप कार, टैक्सी या बस से आसानी से पहुंच सकते हैं। लखनऊ से रायबरेली पहुंचने में लगभग 1.5 से 2 घंटे का समय लग सकता है। बता दें कि लखनऊ से रायबरेली जाने के लिए NH-30 या NH-231 का रास्ता सबसे बेहतर है। वहीं प्रयागराज से रायबरेली की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है। ऐसे में रायबरेली आने में आपको लगभग 2.5 से 3 घंटे लग सकते हैं। प्रयागराज से आप NH-19 इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग से रायबरेली जा सकते हैं।
रेल मार्ग (Train Route)
रायबरेली का रेलवे स्टेशन एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां से आपको कई ट्रेनें लखनऊ और प्रयागराज के लिए आसानी से मिल जाएगी। लखनऊ से रायबरेली के लिए कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। वहीं प्रयागराज से रायबरेली के लिए भी ट्रेन सेवाएं जैसे प्रयागराज-लखनऊ एक्सप्रेस आदि हैं।
बस सेवा (Bus Service)
लखनऊ और प्रयागराज से रायबरेली के लिए सरकारी और प्राइवेट बस सेवाएं उपलब्ध हैं। ये बसें रायबरेली के अलग-अलग हिस्सों में जाती हैं। यहां पहुंचने में बस से आपको 3-4 घंटे का समय लगता है। लखनऊ से यहां की दूरी 80 और प्रयागराज से 120 किलोमीटर है।
इसे भी पढ़ें-Maha Shivratri 2025: भारत के इस मंदिर में होती है जुड़वा शिवलिंग की पूजा, बेहद रोचक है कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Personal Image, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों