
हनीमून ट्रिप के लिए हर कपल्स को किसी ऐसी जगह जाना पसंद है, जो सबसे खास हो। क्योंकि शादी के पार्टनर के साथ अकेले समय बिताना हर किसी के लिए सबसे खास पल होता है। इन यादों को लोग जिंदगीभर संभालकर रखते हैं। इसलिए हनीमून के लिए उन्हें एक सबसे अलग और सुंदर लोकेशन की तलाश होती है।
कई कपल्स हनीमून के लिए विदेश जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन बजट कम होने की वजह से उन्हें ट्रिप प्लान करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसे लोकेशन की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आपका बजट 2 लाख या इससे कम है, तो ये लोकेशन आपके लिए बेस्ट है।

अगर देश के बाहर 2 लाख के अंदर हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो इससे अच्छी जगह आपके लिए नहीं हो सकती। क्योंकि यह भारत के करीब है, इसलिए फ्लाइट पर भी खर्च आपको ज्यादा नहीं पड़ने वाला। नेपाल जाने के लिए आपको वैध पासपोर्ट की आवश्यकता होगी। लेकिन भारतीय नागरिकों को 180 दिनों तक ठहरने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Nepal Travel: नेपाल का पोखरा या काठमांडू नहीं, बल्कि ये जगह अब सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

भूटान भी भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री देता है। इसलिए वीजा का खर्चा तो आपका बच गया। हालांकि भूटान के लिए फ्लाइट महंगी है। एक तरफ के लिए प्रति व्यक्ति फ्लाइट टिकट प्राइस 25000 रुपये के करीब है। इसलिए आने-जाने का 2 लोगों का टिकट खर्च 80000 रुपये तक हो सकता है। आप यहां कम दिनों के लिए हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर 2 लाख का बजट है, तो आपको 3 से 4 दिनों का ही ट्रिप प्लान करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Bhutan Travel: भूटान की यात्रा को मजेदार बनाना है तो इन ट्रैवल टिप्स को न करें इग्नोर

भारत से दुबई जाने का खर्च सस्ता है। यह कम बजट में विदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह है। फ्लाइट टिकट प्रति व्यक्ति 11000 से 15000 रुपये के बीच आएगा। इसलिए फ्लाइट टिकट का खर्च कम होगा। लेकिन यहां घूमने का खर्च आपको ज्यादा पड़ सकता है। इसलिए आप ऐसी जगहों पर घूमें, जहां एंट्री फीस न हो। इसके अलावा आप सस्ते होटल ढूंढ सकते हैं। अगर 2 लाख के अंदर ट्रिप प्लान करना है, तो केवल 3 से 4 दिनों के लिए ही यहां जाएं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।