Best places to visit in nepal: भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। हिमालय की तराई में मौजूद यह देश एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है।
नेपाल में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पोखरा या काठमांडू जैसे शहर का नाम लेते हैं। ऐसा नहीं है कि ये दोनों जगह खूबसूरती के मामले में कम है, लेकिन नेपाल की हसीन वादियों में एक ऐसी भी जगह है, जो विदेश को भी टक्कर देती है।
जी हां, नेपाल की तराई में मौजूद मस्टैंग एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में जानने के बाद लगभग हर कोई घूमने का सपना देख सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको मस्टैंग की खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मस्टैंग की खासियत (Why mustang nepal is so famous)
समुद्र तल से करीब 12 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद मस्टैंग नेपाल का एक छिपा हुआ खजाना है। यह खूबसूरत जगह नेपाल में गंडकी प्रान्त का एक हिस्सा है, जो हिमालय की हसीन वादियों तक फैला हुआ है।
मस्टैंग की खूबसूरती को दो हिस्सों में बांटा गया है जिसे अपर और लोअर मस्टैंग के नाम से जाना जाता है। मस्टैंग उत्तर की ओर तिब्बती पठार तक फैला हुआ है। इसलिए यहां घूमना सैलानियों का एक सपना सपना होता है।
मस्टैंग में घूमने की बेस्ट बेस्ट जगहें (Best places to visit in Mustang nepal)
मस्टैंग एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद लगभग हर सैलानी पोखरा या काठमांडू जैसी जगहों को भूल जाएंगे। इस जगह को नेपाल का बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। मस्टैंग की इन जगहों पर परिवार दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Long weekend in april 2024: अप्रैल में 2 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
धुम्बा झील- (Dhumba Lake, Mustang nepal)
मस्टैंग में किसी खूबसूरत और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले धुम्बा झील का नाम जरूर शामिल रहता है। मस्टैंग जिले में करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर यह किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।
धुम्बा झील के बारे में कहा जाता है कि इसका क्रिस्टल-सा साफ पानी हिमालय की प्राचीन सुंदरता को दर्शाता है। झील के एक साइड स्थित चट्टान इसे और भी अधिक खास बनाते हैं। यहां आप सुकून का पल बिता सकते हैं।
लो मंथांग (Lo Manthang, Mustang nepal)
मस्टैंग की हसीन वादियों में मौजूद लो मंथांग एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जहां घूमने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। यह एक गांव है, जिसकी खूबसूरती को देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे।
लो मंथांग के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में यह तिब्बती साम्राज्य की राजधानी था। कहा जाता है यह गांव आज भी शाही दीवारों से घिरा हुआ है। लो मंथांग ट्रेकिंग और हईकिंग करने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है।
कागबेनी (Kagbeni, Mustang nepal)
कागबेनी मस्टैंग का एक छिपा हुआ खजाना है। कहा जाता है कि यह खूबसूरत जगह काली गंडकी और झोंग नदियों के संगम पर स्थित है, इसलिए यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कागबेनी को एक ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है। माना जाता है कि यह ऊपरी मस्टैंग के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। कहा जाता है कि यहां हर तरफ सफेद रंग का घर दिखाई देता है, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़ें:Keylong Trip: गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से 3 दिन केलांग घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
मस्टैंग में घूमने की अन्य बेस्ट जगहें (Best places of Mustang nepal)
मस्टैंग में अन्य ऐसी कई बेहतरीन और चर्चित जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के बाद आप कई विदेशी जगहों को भी भूल जाएंगे। यहां आप घमी, मुक्तिनाथ मंदिर और मार्फा जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मस्टैंग अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बाइक राइडर्स के बीच भी काफी प्रसिद्ध है। यहां नेपाल के हर कोने से बाइक राइडर्स मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@annapurnabasecamp,zit_das
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों