ऐसा नहीं है कि दिल्ली के आसपास वीकेंड में घूमने के लिए कोई जगह नहीं है। इस वीकेंड आप राजस्थान नहीं जा के हरियाणा की इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के रोहतक शहर की। इस शहर की खूबसूरती को देखते हुए कई लोग रोहतक को 'द हार्ट ऑफ़ हरियाणा' के नाम से भी जानते हैं। दिल्ली से लगभग सत्तर किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह शहर कई प्राचीन ईमारत, खूबसूरत झील और अन्य फेमस पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। अगर आप इस वीकेंड अपने परिवार के साथ दिल्ली के आसपास कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रोहतक की इन शानदार जगहों पर घूमने के जा सकते हैं।
मुख्य शहर से लगभग सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित तिल्यार झील रोहतक में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस झील के आसपास मौजूद हरियाली और हजारों तरह के फूल इसे पिकनिक के लिए बेस्ट जगह बनाती हैं। अगर आप परिवार के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आप परिवार के साथ बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस झील के बगल में एक चिड़ियाघर भी है, जहां परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के बगल में स्थित खूबसूरत मोरनी हिल्स घूमने का प्लान आप भी बनाएं
रोहतक जिले का एक छोटा सा शहर है महम, जो खूबसूरती के मामले में बेहद की खास है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो भी सैलानी रोहतक घूमने के लिए जाते हैं, महम घूमने ज़रूर पहुंचते हैं क्यूंकि, महम शहर को मुख्य रूप से पुरातात्विक स्थलों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां आज भी सिंधु घाटी के अस्तित्व से जुड़ी सामग्री को सैलानियों के देखने लिए संरक्षित किए गए हैं। यहां ऐसे कई प्राचीन मंदिर और मस्जिद भी मौजूद है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
रोहतक के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक 'रोहतक मिनी चिड़ियाघर' भी शामिल है। अगर आप बच्चों के साथ वीकेंड में घूमने के लिए निकले हैं, तो यक़ीनन इस चिड़ियाघर में घूमने के बाद बच्चे खुश हो जायेंगे। यह चिड़ियाघर विभिन्न वन्य जीवो के लिए पूरे हरियाणा में फेमस है। अगर आप वन्य जीवो के साथ प्रकृति प्रेमी भी हैं, तो आपको एक बार इस चिड़ियाघर में ज़रूर घूमने के लिए जाना चाहिए। सर्दियों में मौसम में आप यहां सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच लागत शुल्क देकर कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:वीकेंड में घूमने के लिए बेहद ही खास है करनाल की ये खूबसूरत जगहें
अगर आप रोहतक ट्रिप में घूमने के लिए किसी धार्मिक स्थल को शामिल करना चाहते हैं, तो आपको दुर्गा भवन मंदिर पहुंचना चाहिए। रोहतक के साथ-साथ पूरे हरियाणा में इस मंदिर को बेहद ही पवित्र स्थान माना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से माता दुर्गा जी को समर्पित है। इस मंदिर में हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। विशेष मौके पर इस मंदिर में दूर-दूर से लोग भी दर्शन के लिए आते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.holidify.com,media-cdn.tripadvisor.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।