Top Places To Visit Around Rajiv Chowk: राजीव चौक के लोग अक्सर ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां सुकून के पल बिता सकें।राजीव चौक, सीपी या हौज खास में रहने वाले अधिकतर लोग वीकेंड में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों की तलाश करते हैं।
राजीव चौक एक ऐसा इलाका है जहां काफी अधिक संख्या में लोग रहते हैं और समय-समय पर घूमने का प्लान भी बनाते हैं। मगर कई बार जाने का भी टाइम नहीं मिलता, ऐसे में अगर आपके पास घूमने का भी टाइम भी नहीं है, तो यह लेख आपके काम आ सकता है।
जी हां, हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे बताएंगे जो मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद हैं। अच्छी बात यह है यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा वक्त की भी जरूरत नहीं होगी। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
बंगला साहिब गुरुद्वारा
यह दिल्ली में राजीव चौक से थोड़ी दूरी पर स्थित है। बता दें गुरुद्वारा बंगला साहिब भारत का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। यहां हर दिन हजारों सिख धर्म के साथ-साथ और अन्य धर्मों के लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी राजीव चौक मेट्रो से गुजर रहे हैं और घूमने का सोच रहे हैं।
आपको फ्री में खाना भी खाना और रात को रुकना भी है, तो आप यहां आसानी से रूक सकते हैं। जी हां, यहां सुबह-शाम चलने वाली लंगर में आप खाना खा सकते हैं और साइड में मौजूद विश्राम कक्ष में रुक भी सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है।
इसे जरूर पढ़ें-Travel Destinations With Friends: दोस्तों के साथ धमाल करना है, तो अक्टूबर में देश की इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन
जनपथ मार्केट
अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं, तो जनपथ मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक और जनपथहै। यह मार्केट ऐसा है जहां से बहुत ही सस्ते दामों पर शॉपिंग की जा सकती है। खास बात यह है कि यहां पर आपको हर तरह का कपड़ा, जूते और जरूरत का सामान बहुत ही आसानी से मिलेगा।
शॉपिंग के अलावा, आप यहां पर खाने के लिए जा सकते हैं। यहां पर कई शानदार रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं, जहां पर लजीज खाने का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। हालांकि, यहां पर खाना थोड़ा महंगा हो सकता है, पर यकीनन आपका दिन शानदार बन सकता है।
प्राचीन हनुमान मंदिर
दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का एक अच्छा स्थल है। यह मंदिर बाबा खड़क सिंह रोड की ओर स्थित है। यहां की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत इसे एक विशेष स्थान प्रदान करती है।
मंदिर भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है, जो शक्ति और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। प्राचीन हनुमान मंदिर की वास्तुकला और मूर्तियां इसकी ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाती हैं। यहां की भव्य हनुमान की मूर्ति और मंदिर का शांत वातावरण भक्तों और पर्यटकों को एक आध्यात्मिकता प्रदान करता है।
कनॉट प्लेस से मात्र कुछ मिनटों की दूरी पर स्थित, यह मंदिर धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा के लिए आदर्श स्थल है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जब विशेष पूजा और भजन कीर्तन आयोजित किए जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Tour Packages For Kids: बच्चों को घुमाने के लिए अच्छे हैं ये टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
पालिका बाजार
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित पालिका बाजार, शहर के सबसे प्रसिद्ध और व्यस्त अंडरग्राउंड शॉपिंग मार्केट्स में से एक है। यह बाजार अपनी विविधता और सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है। यही नहीं पालिका बाजार का अंडरग्राउंड लेआउट इसे दिल्ली के अन्य बाजारों से अलग बनाता है। इसकी व्यवस्था गलियों और दुकानों के बीच घूमते हुए, आप एक अनूठे शॉपिंग अनुभव का आनंद ले सकते हैं।
बाजार में विभिन्न प्रकार के स्थानीय और ब्रांडेड सामान के विकल्प मिलते हैं, जो हर उम्र और रुचि के व्यक्ति की पसंद को पूरा करते हैं। शॉपिंग के साथ-साथ, पालिका बाजार में छोटे-छोटे फूड स्टॉल भी मौजूद हैं, जहां आप चाय, स्नैक्स और हल्के फास्ट फूड का आनंद ले सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों