जब राजस्थान की बात आती है या यहां घूमने का प्लान बनता है, तो यकीन आपके दिमाग में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर जैसे शहरों के नाम आते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है इन सब शहरों के अलावा भी, राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भाग में एक ऐसा शहर स्थित है, जो ना सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि बेहद खूबसूरत भी है। लेकिन इस शहर के बारे में और इसकी खूबसूरती के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान में स्थित सीकर शहर और उसके आसपास मौजूद जगहों के बारे में। क्या आप जानते हैं कि सीकर और उसके आसपास स्थित जगहें जैसे फतेहपुर, गणेश्वर, देवगढ़ और कई भव्य हवेलियां, सुंदर प्राचीन मंदिर, भव्य किलों और संग्रहालयों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। तो चलिए आज हम आपको सीकर में स्थित कुछ ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।
सीकर में स्थित लक्ष्मणगढ़ किला काफी प्रसिद्ध और ऐतिहासिक है। इस किले को सीकर के राजा लक्ष्मण सिंह द्वारा बनवाया गया था, जो आज भी पहाड़ी की चोटी पर गर्व से खड़ा है। यह किला सीकर से केवल 30 किमी दूर पर स्थित है। इस किले की खूबसूरती दूर-दूर से पर्यटक देखने आते हैं। अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार सीकर जरूर आएं।
सीकर में मौजूद खूबसूरत जगहों में देवगढ़ का किला या महल भी आता है, जो समुद्र तल से लगभग 2100 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। प्राचीन परिदृश्य और शांत झीलों के बीच स्थित, देवगढ़ महल राजस्थानी वास्तुकला के शाही अनुभव को दर्शाता है। साथ ही, इसे अरावली पर्वत श्रृंखला की पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है। देवगढ़ का किला बेहद खूबसूरत वास्तुकला या शैली में बना हुआ है, जो एक विरासत स्थल है। (चंदेरी का किला) इसलिए यह महल सीकर में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है।
खाटू श्याम जी, खाटू सीकर से 65 किमी दूर एक छोटा-सा गांव है। सफेद पत्थरों से निर्मित, यह एक लोकप्रिय मंदिर है, जो श्याम जी को समर्पित है। साथ ही, यहां एक हिंदू देवता भी हैं, जिन्हें भगवान कृष्ण के समकक्ष माना जाता है। मंदिर में श्याम जी की पूजा की जाती है, शुरुआत में महिलाएं तेल से पूजा करती हैं। महिलाएं दीया जलाती हैं और श्याम जी की आरती उतारती हैं। अगर आप श्याम जी में खास श्रद्धा रखते हैं, तो इस मंदिर में एक बार जरूर जाएं। वहीं मंदिर समुद्र तट पर स्थित होने की वजह से यह काफी खूबसूरत भी दिखता है। इसके अलावा, इस मंदिर में भगवान कृष्णकी भी प्रतिमाएं रखी गई हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं भारत के पवित्र सरोवर, जहां स्नान करने पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु
इसके अलावा, सीकर के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में हर्षनाथ मंदिरका भी आता है। यह मंदिर सीकर से लगभग 14 किमी दूरी पर स्थित है, जिसे 18 वीं शताब्दी में बनाया गया था। साथ ही, यह मंदिर शिव मंदिर के अवशेष रखने के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की स्थापत्य सुंदरता बहुत लुभावनी है, पास में एक और शिव मंदिर है। अगर आप आस्था पर विश्वास रखते हैं और थोड़े धार्मिक हैं, तो हर्षनाथ मंदिर की सैर जरूर करें।
नई दिल्ली से सीकर के लिए सीधी ट्रेन मिलती है। आप ट्रेन से सीकर आसानी से जा सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-श्रीशैलम: पवित्र कृष्णा नदी के किनारे स्थित घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह
इन जगहों के अलावा आप नेहरू पार्क जा सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।