नॉर्थ-ईस्ट का लगभग हर राज्य अपनी लोक-संस्कृति के लिए सिर्फ भारत में भी नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी बेहद फेमस है। इन राज्यों में हर दिन लाखों देशी सैलानी और विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा या फिर मेघालय राज्य की खूबसूरती को निहारने के लिए कुछ अधिक ही संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। वैसे आने वाले दिनों में मेघालय में चुनाव भी होने वाला है। ऐसे में कई लोग इस राज्य को एक्सप्लोर भी करने की तैयारी में होंगे।
मेघालय में मौजूद चेरापूंजी या शिलांग कई बार घूमने गए होंगे, लेकिन इस राज्य में मौजूद 'मेंदी पथार' जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। इस लेख में मेंदी पथार में मौजूद कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी ज़रूर घूमना पसंद करेंगे। आइए जानते हैं।
मेंदी पथार की किसी हसीन जगहों के बारे में जिक्र किया जाता है तो सबसे पहले लैटलम वैली का नाम ज़रूर लिया जाता है। शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद यह जगह खूबसूरत वादियों के लिए पूरे नॉर्थ-ईस्ट में फेमस है।
कहा जाता है कि लैटलम वैली की सादगी और शांत वातावरण किसी भी सैलानी को दीवाना बना सकता है। पहाड़ी की चोटी पर होने के चलते यहां जगह सैलानियों द्वारा बेहद पसंद की जाती है। यहां की हसीन वादियों में पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। यहां आप ट्रैकिंग के अलवा अन्य कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:नॉर्थ-ईस्ट की अद्भुत जगहों में शामिल है सिक्किम का यह छोटा शहर
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम हो तो आपको बता दें कि मेंदी पथार किसी अन्य पर्वत पर नहीं बल्कि फेमस गारो हिल्स यानी गारो पर्वत पास बसा है। छोटे-छोटे पहाड़ों की श्रंखला इस जगह के साथ-साथ पूरे मेघालय की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।
गारो हिल्स ऊंचे-ऊंचे पर्वत, घास के मैदान और घने पेड़ों के लिए भी बहुत लोकप्रिय स्थान है। कहा जाता है कि यहां से हिमालय की चोटियां भी दिखाई देती हैं। आपको बता दें कि इस हसीन जगह घूमने के साथ-साथ आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(नॉर्थ-ईस्ट में घूमने की बेहतरीन जगहें)
लैटलम वैली और गारो हिल्स जैसी जगहों पर घूमने के अलावा आप नापाली बस्ती भी घूमने के लिए जा सकते हैं। मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद यह बस्ती एक आदिवासी बस्ती है। कहा जाता है कि अगर किसी को मेघालय की पारंपरिक संस्कृति देखना हो तो फिर यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।(नॉर्थ-इंडिया की रोमांटिक जगह)
देखने में यह एक छोटी सी जगह है, लेकिन खूबसूरती के मामले में मेंदी पथार की अन्य जगह से कम नहीं है। यहां आप घूमने के साथ-साथ आप गांव वालों से रूबरू भी हो सकते हैं। यहां आप स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
मेंदी पथार में आप अन्य कई खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे कुछ ही दूरी पर मौजूद कैलांग रॉक, रूठ संगमा और सलपारा बैपटिस्ट चर्च जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर घूमने के साथ-साथ आप नेचर वॉक का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:भारत के इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों में रहने और खाने की है फ्री व्यवस्था, आप भी पहुंचे
मेंदी पथार पहुंचना बहुत आसान है। इसके लिए आप मेघालय के किसी भी शहर से यह पहुंच सकते हैं। यहां आप गुवाहाटी रेलवे स्टेशन या दूधनै रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंच सकते हैं।
आपको बता दें कि मेंदी पथार में मेंदी पथार रेलवे स्टेशन है। ऐसे में आप नॉर्थ-ईस्ट के किसी भी शहर से ट्रेन द्वारा यहां पहुंच सकते हैं। लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोली हवाई अड्डा से आप टैक्सी या लोकल कैब लेकर मेंदी पथार जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@insta)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।