herzindagi
best places to visit jorethang in sikkim

नॉर्थ-ईस्ट की अद्भुत जगहों में शामिल है सिक्किम का यह छोटा शहर

अगर आप भी नॉर्थ-ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम एक आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के बाद हर बार जाना चाहेंगे।  
Editorial
Updated:- 2023-02-04, 10:36 IST

भारत का नॉर्थ-ईस्ट एक ऐसा हिस्सा है जहां घूमने के लिए हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद लगभग हर राज्य में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगह है जहां जाने के बाद घर आने का मन नहीं करता है।

फ़रवरी की सर्द हवाओं में यहां की कई जगहें मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। इसलिए फ़रवरी के महीने में नॉर्थ-ईस्ट घूमने का एक बेस्ट समय भी माना जाता है। सिक्किम एक ऐसा ही राज्य है जहां ऐसी कई जगह है जहां आप भी घूमना चाहेंगे।

जी हां, सिक्किम में मौजूद जोरेथांग एक ऐसी ही जगह है जहां जाने के बाद आप भी घर लौटकर नहीं नाना चाहेंगे। आइए जोरेथांग में स्थित कुछ मनमोहक जगहों के बारे में जानते हैं।

कोकथांग (Kokthang)

Kokthang

समुद्र तल से लगभग 5 हज़ार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद जोरेथांग का कोकथांग एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। साउथ-सिक्किम में मौजूद यह जगह हसीन वादियों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो के लिए बेहद ही लोकप्रिय स्थल है।

कहा जाता है कि जनवरी से लेकर फ़रवरी के बीच में जब यहां बर्फ़बारी होती है तो सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां से सिक्किम में मौजूद काबरू, बोकोह और दंजोगरी पीक देखने का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

कोकथांग सिर्फ हसीन वादियों के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर एक्टिविज के लिए भी जाना जाता है। यहां आप ट्रैकिंग के अलावा अन्य कई एडवेंचर एक्टिविज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:कन्याकुमारी घूमने वालों के लिए IRCTC के शानदार 3 टूर पैकेज, जानें पूरा डिटेल

रंगीत नदी (Rangeet River)

Rangeet River

आप सोच रहे होंगे कि एक नदी पर्यटक स्थल कैसे हो सकती है, लेकिन आपको बता दें कि यह सिक्किम के साथ-साथ जोरेथांग के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण नदी है। इस नदी के किनारे हर समय सैलानी घूमते हुए नज़र आते हैं।

रंगीत नदी सिर्फ दर्शनीय स्थल ही नहीं है बल्कि आप कई वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर आप फ़रवरी के बाद यहां घूमने जाते हैं तो यहां रिवर राफ्टिंग और फिशिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(फरवरी में पार्टनर संग घूमने की जगहें)

नामची (Namchi)

Namchi

अगर आप जोरेथांग की यात्रा में किसी हसीन और रोमांटिक जगह घूमना चाहते हैं तो फिर आपको नामची घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। नामची एक छोटा, लेकिन के खूबसूरत पर्वतीय स्थल है जो समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर है। जोरेथांग से लगभग 45 मिनट की दूरी पर है।

आपको बता दें कि इस जगह अद्भुत और हसीन जगह को 'स्काई हाई' कहा भी कहा जाता है। यहां भी आप एक नहीं बल्कि कई एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं।

नेचर नजारों का लुत्फ़ उठाएं

कोकथांग, रंगीत नदी और नामची जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के अलावा आप यहां नेचर नजारों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। जी हां, जोरेथांग हरी-भारी वादियों और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां आप हॉट स्प्रिंग का भी मज़ा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद


कैसे पहुंचें जोरेथांग?

how to reach jorethang in sikkim

जोरेथांग पहुंचना बहुत आसान है। अगर आप हवाई यात्रा से आना चाहते हैं तो सबसे पास में बागडोगरा एयरपोर्ट है। यहां से आप टैक्सी या कैब लेकर जोरेथांग जा सकते हैं।

अगर आप ट्रेन के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पास में न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन है। यहां से भी आप टैक्सी या कैब लेकर जोरेथांग घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।