नवंबर का महीना साल का एक ऐसा महीना होता है जब देश के लगभग सभी हिस्सों में हल्की-हल्की ठंड पड़ने लगती है। इसलिए नवंबर में भारत की लगभग सभी जगहों पर घूमने का बेस्ट समय माना जाता है। नवंबर के महीने में कई जगहों की खूबसूरती भी चरम पर होती है।
नवंबर के महीने में भारतीय लोग भी घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। कई हिमाचल तो कोई उत्तराखंड या फिर दक्षिण-भारत घूमने का प्लान बनाते रहते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में नॉर्थ-ईस्ट घूमने का प्लान नहीं बनाते हैं।
इस लेख में हम आपको नॉर्थ-ईस्ट की उन बेहतरीन और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने के बाद वादियों में खो जाएंगे। यहां आप पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
वैसे तो नॉर्थ-ईस्ट में घूमने के लिए एक से एक खूबसूरत और अद्भुत वैली है, लेकिन नवंबर के महीने में जीरो वैली घूमने में जो मज़ा है वो किसी और वैली में नहीं है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली को नॉर्थ-ईस्ट में स्वर्ग के सामान है।
हरी घास और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ के साथ आपको एक अनोखा गांव भी मिलेगा जहां आप आपातनी जनजाति से भी रूबरू हो सकते हैं। नवंबर के महीने में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां आप टैली वैली वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और हापोली जैसी जगहों पर घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पंगी वैली की खूबसूरती और बर्फबारी देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
नॉर्थ-ईस्ट की कुछ जगहें चाय के बागान के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। उनमें से एक है जोरहाट। असम का यह छोटा शहर कई बेहतरीन स्थलों के लिए सैलानियों के बीच लोकप्रिय है।
नवंबर के महीने में यहां का मौसम बेहद ही सुहावना होता है इसलिए जोरहाट में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने का बेस्ट स्थान माना जाता है। यहां आप माजुली द्वीप (दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप), गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य और सिनामोरा टी एस्टेट जैसी जगहों पर घूमने का सकते हैं।(हनीमून के लिए सस्ती और सबसे रोमांटिक जगहें)
पश्चिम-बंगाल में घूमने के लिए सिर्फ कोलकाता या दार्जिलिंग ही नहीं है, बल्कि ऐसी कई जगहें हैं जो नवंबर में घूमने के लिए बेहतरीन रोमांटिक जगह मानी जाती है। कलिपोंग भी एक ऐसी जगह है जहां आपको नवंबर के महीने में ज़रूर घूमने जाना चाहिए।
तीस्ता घाटी से लगभग 1 हज़ार मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद कलिपोंग को वादियों का घर माना जाता है। यहां सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। कलिपोंग में आप डेलो पार्क, पाइन व्यू नर्सरी और लेप्चा संग्रहालय जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:बर्फ़बारी में पैसा वसूल है भरमौर, आप भी जरूर पहुंचें
अगर आप दुनिया से दूर किसी गुमनाम और शांत जगह अपने मित्रों, पार्टनर या परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भालुकपोंग ज़रूर पहुंचें। अरुणाचल प्रदेश का भालुकपोंग एक ऐसी जगह है जो किसी भी मौसम में घूमने के लिए अद्भुत जगह मानी जाती है।(पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों परपहुंचें)
भालुकपोंग में आप पाखुई वन्यजीव अभयारण्य, भालुकपोंग किला और बोमडिला जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@relivetravelling,blogspot)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।