herzindagi
best places to visit in bharmour

बर्फ़बारी में पैसा वसूल है भरमौर, आप भी जरूर पहुंचें

अगर आप भी पैसा वसूल जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको भरमौर घूमने ज़रूर जाना चाहिए।        
Editorial
Updated:- 2022-11-10, 17:24 IST

हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जो असीम खूबसूरती से भरा हुआ है। इस राज्य की खूबसूरती देखने के लिए हर रोज हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने पहुंचते रहते हैं।

हिमाचल में मौजूद शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी, कुफरी, धर्मशाला और लाहौल-स्पीती जैसी जगहों पर बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाने के लिए हजारों सैलानी पहुंचते रहते हैं। हिमाचल प्रदेश में मौजूद भरमौर भी एक ऐसी जगह है जो किसी जन्नत से कम नहीं है। बर्फ़बारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।

इस लेख में हम आपको भरमौर में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी घूमने ज़रूर जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।

चौरासी मंदिर (Chaurasi Temple)

भरमौर में स्थित चौरासी मंदिर एक पवित्र स्थल होने के साथ-साथ एक पर्यटक स्थल भी है। पहाड़ की चोटी पर होने के चलते यह मंदिर सैलानियों की पहली पसंद है। आपको बता दें कि भरमौर को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। कई लोग इस जगह को शिव भूमि के नाम से भी जानते हैं।

बर्फ़बारी के समय मंदिर के आसपास स्थित सभी पहाड़ सफ़ेद बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। शांत और सुखद वातावरण होने के लिए चलते यहां सैलानी भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:पंगी वैली की खूबसूरती और बर्फबारी देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

कुगती गांव (Kugti Village)

Kugti Village

भरमौर में स्थित कुगती गांव भी घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है। कहा जाता है कि इस गांव में ऐसे कई घर हैं जो कई साल प्राचीन है और आज भी सुरक्षित है। इस गांव में अमूमन घर लकड़ी के बने हुए हैं।

इस गांव को लेकर एक अन्य कहानी है कि इस गांव को हिमाचल प्रदेश का पहला ऑर्गेनिक गांव घोषित किया है। ऐसे में अगर आप ऑर्गेनिक गांव घूमना चाहते हैं तो फिर आपको कुगती गांव ज़रूर घूमने जाना चाहिए।(कीलोंग की खूबसूरती है बेहद खास)

हडसर वॉटरफॉल (Hadsar Waterfall)

Hadsar Waterfall

भरमौर का हडसर वॉटरफॉल भी एक बेहतरीन जगह है। बरसात हो या बर्फ़बारी का मौसम यह वॉटरफॉल हमेशा सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। बर्फ़बारी के समय इस वॉटरफॉल के आसपास मौजूद सभी जगह बर्फ की चादर से ढक जाती है।(खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर)

आपको बता दें कि बर्फ़बारी के समय भी बर्फ पिघल कर वॉटरफॉल से पानी गिरते रहता है। यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद


मणिमहेश झील (Manimahesh Lake)

Manimahesh Lake

समुद्र तल से लगभग हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मणिमहेश झील घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। बर्फ़बारी के समय इस झील के आसपास मौजूद सभी जगह बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक जाती है।

मणिमहेश झील हिमाचल प्रदेश के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल भी है। कहा जाता है कि इस झील में जो भी डुबकी लगाता है उसके सभी पाप धूल जाते हैं। आपको बता दें कि यह भरमौर से लगभग 20 किमी की दूरी पर है। आप यहां से चोटियों की श्रृंखला भी देख सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@insta)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।