भारत की सबसे स्वच्छ नगरी की इन बेहतरीन जगहों से आप कहां घूमना पसंद करेंगे

अगर आप घूमने फिरने के शौक़ीन हैं, तो इंदौर की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने के बाद एक बार नहीं बल्कि बार-बार जाना चाहेंगे।

places to visit in indore madhya pradesh

मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इस राज्य में ऐसे कई शहर है, जो आज भी सलिनियों के लिए प्रथम स्थान बने हुए हैं। इन्हीं शहरों में से एक है इंदौर। इस शहर में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारत, धार्मिक स्थल और झील है, जहां घूमने के लिए देश-विदेश से सैलानी भी आते रहते हैं। शायद इसलिए इंदौर को मध्य प्रदेश का 'दिल' कहा जाता है। इस शहर को कई बार 'मिनी बॉम्बे' के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

इंदौर के अधिकांश पर्यटन स्थल उन्नीसवीं शताब्दी के ऐतिहासिक अतीत की कहानी बयां करते हैं। आज इस लेख में हम आपको इंदौर के कुछ मशहूर दर्शनीय स्थलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां आप वीकेंड पर खूब मस्ती और धमाल करने जा सकते हैं।

रजवाड़ा महल

best places to visit in indore madhya pradesh rajwada inside

लेख के शुरुआत में ही उल्लेख किया था कि इंदौर के अधिकांश पर्यटन स्थल उन्नीसवीं शताब्दी के ऐतिहासिक अतीत की कहानी बयां करते हैं। इन्हीं ऐतिहासिक अतीत की कहानी 'रजवाड़ा महल' करता है। सात मंजिला यह इमारत इंदौर शहर में घूमे जाने वाली जगहों में से सबसे प्रमुख महल है। कहा जाता है कि इस महल का निर्माण होलकर राजवंश के द्वारा दो सौ साल से भी पहले किया था। इस महल में एक सुंदर बगीचा, एक कृत्रिम झरना और कुछ खूबसूरत फव्वारे हैं। वीकेंड में घूमने के लिए यह बेस्ट जगह है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल की इन जगहों पर पहुंचें दोस्तों के साथ मस्ती और धमाल करने

पातालपानी झरना

best places to visit in indore madhya pradesh inside

रजवाड़ा महल के बाद इंदौर में घूमने के लिए सबसे प्रमुख जगह है पातालपानी झरना। शहर से लगभग तीस किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह झरना इंदौर का सबसे दर्शनीय फोटो स्टॉप भी माना जाता है। इस झरने के चरों ओर फैली हरियाली और घुमावदार पहाड़ियां यक़ीनन आपकी यात्रा में चार चांद लगाएंगे। कहा जाता है कि झरने का पानी का अंत एक धार्मिक कुंड में होता है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पवित्र माना जाता हैं।

सर्राफा बाजार

best places to visit in indore inside

इंदौर घूमने जा रहे हैं और सर्राफा बाजार घूमने के लिए नहीं गए, तो फिर आपने इंदौर को करीब से नहीं जाना। इस बाज़ार में आप एक से एक बेहतरीन आभूषण सस्ते में खरीद सकते हैं। आभूषण के साथ-साथ यह बाज़ार लजीज व्यंजनों के लिए भी पूरे मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है। यहां आप एक से एक बेहतरीन लजीज पकवान का आनंद ले सकते हैं। पर्यटकों के लिए यह बाज़ार सुबह 08:00 बजे से देर रात 02:00 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश की इन अनसुनी जगहों के बारे में नहीं जानती होंगी आप


रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य

best places to visit in indore madhya pradesh inside

जब आप ऐतिहासिक महल, झरना और सर्राफा बाजार घूम लिए हैं, तो अब पहुंच जाइए इंदौर के एक और प्रमुख जगह 'रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य'। भरत के सबसे पूराने अभयारण्य से एक रालामंडल में आप हिरण, बाघ और हजारों किस्म के पक्षियों को देख सकते हैं। अगर आप एक पक्षी प्रेमी और प्रकृति प्रेमी है, तो ये जगह आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आप सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लागत शुक्ल देकर घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@content3.jdmagicbox.com,new-img.patrika.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP