herzindagi
top places to visit in chopal or Chaupal himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह मनमोहक जगह, आप भी पहुंचें

Snowfall places: अगर आप भी हिमाचल में मनमोहक बर्फबारी का मजा उठाना चाहते हैं, तो कुल्लू-मनाली नहीं, बल्कि इस अद्भुत जगह घूमने पहुंच जाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-01-12, 15:21 IST

Best places to visit in himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जहां घूमने के लिए सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी पहुंचते रहते हैं। इसलिए हिमाचल की खूबसूरती दुनिया भर में फेमस है।

हिमाचल प्रदेश में के शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी, धर्मशाला या कसोल जैसी चर्चित जगहों पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं। इन जगहों पर भीड़ भी बहुत अधिक होती है।

हिमाचल प्रदेश में ऐसी कई अनदेखी और अद्भुत जगहें जिसे बारे में बहुत कम लोगों ही जानते हैं। हिमाचल में मौजूद चोपाल भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम ही जानते होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको चोपाल की खासियत और यहां मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप अन्य जगहों को भूल जाएंगे। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।

चोपाल की खासियत (Why so famous chopal)

Why so famous chopal

चोपाल जिसे कई लोग चौपाल के नाम से भी जानते हैं। चोपाल एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक गांव है। यह खूबसूरत गांव शिमला जिले के अंतर्गत आता है। 

चोपल की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे शिमला जिले का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए चोपाल किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यह घास के मैदान और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Himachal Travel: हिमाचल की यह जगह स्विट्जरलैंड को देती है टक्कर, जल्दी बनाएं ट्रिप

चोपाल में घूमने की जगहें

चोपाल में एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, यहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। चोपाल की हसीन वादियों में मौजूद इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें-

चूड़धार ट्रेक (Churdhar Trek, chopal himachal pradesh)

Churdhar Trek, chopal himachal pradesh

चोपता की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगह की बात होती है, तो सबसे पहले चूड़धार ट्रेक का नाम लिया जाता है। तह ट्रेक खूबसूरती की मिसाल है। ट्रेक के आसपास सिर्फ और सिर्फ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। 

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और आसपास स्थित झील-झरने ट्रेक की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बर्फबारी के समय इस ट्रेक की खूबसूरती चरम पर होती है। यह ट्रेक चोपाल गांव से चूड़धार ट्रेक तक है। (हिमाचल प्रदेश जगहों पर सेलिब्रेट करें न्यू ईयर)

खड़ापत्थर (Kharapathar, chopal himachal pradesh)

चोपाल में स्थित खड़ापत्थर सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है कि इस स्थान का नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि आसपास सिर्फ खड़े पत्थर मौजूद है। ये खड़े पत्थर ही आसपास की जगहों की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

खड़ापत्थर के बारे में कहा जाता है कि यहां एक ऐसा बिंदु है, जहां से पूरे चोपल को निहारा जा सकता है। चोटी पर खड़े होकर आसपास के सभी नजारों को करीब से देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान जन्नत के बराबर है।

मझोतली (Majhotli chopal himachal pradesh)

Majhotli chopal himachal pradesh

चोपाल से कुछ ही दूरी पर मौजूद मोतीझील एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। मोतीझील की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां घूमना हर किसी के लिए जन्नत है।

मझोतली बर्फबारी के लिए जाना जाता है। नवंबर से लेकर जनवरी और कई बार फरवरी के महीने में तक यहां बर्फबारी होती रहती है। यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है।  

इसे भी पढ़ें: नए साल के मौके पर दिल्ली से 3 दिन मुनस्यारी घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाएं 

चोपाल जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग का ,लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। चोपाल में एडवेंचर एक्टिविटी के अलावा स्नो स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। 

 

चोपाल कैसे पहुंचें? (how to reach chopal himachal pradesh)

how to reach chopal himachal pradesh

चोपाल पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले शिमला पहुंचना होगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि भारत के अन्य राज्यों से आसानी से शिमला पहुंचा सकते हैं।

शिमला पहुंचने के बाद आप टैक्सी या कैब लेकर चोपाल की हसीन वादियों में घूमने पहुंच सकते हैं। शिमला से चोपाल की दूरी करीब 82 किमी है। शिमला के अलावा हिमाचल के ठियोग से भी चोपाल पहुंचा जा सकता है।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।